शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Lal Bahadur Shastri, Prime Minister, tribute, t
Written By
Last Modified: ताशकंद , शुक्रवार, 24 जून 2016 (22:10 IST)

लालबहादुर शास्त्री का जीवन हर भारतीय को प्रेरित करता है : मोदी

लालबहादुर शास्त्री का जीवन हर भारतीय को प्रेरित करता है : मोदी - Lal Bahadur Shastri, Prime Minister, tribute, t
ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को यहां श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है। शास्त्रीजी का 1966 में दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया था।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने कल यहां पहुंचे मोदी ने ताशकंद के बीचोंबीच शास्त्री की स्मृति में लगाई गई एक प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया कि लालबहादुर शास्त्रीजी का जीवन प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है।
 
इस महान विभूति को ताशकंद में श्रद्धांजलि दी।  भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री का 1966 में ताशकंद में दिल का दौरा पड़ने से 61 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे सरकारी यात्रा पर ताशकंद आए थे। वे 1964 में जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद 
देश के प्रधानमंत्री बने थे।
 
शास्त्री को उनके नारे ‘जय जवान जय किसान’ के लिए हमेशा याद किया जाता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि भारत के एक महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। 
 
प्रधानमंत्री ने शास्त्री की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार से भी बात की। स्वरूप ने एक और ट्वीट किया, ‘‘मूर्तिकार के साथ एक क्षण। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की प्रतिमा तराशने वाले उज्बेकिस्तान के मूर्तिकार याकोव शापिरो को शुभकामनाएं दीं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
व्यापमं घोटाले का आरोपी सुधीर शर्मा जमानत पर रिहा