शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kelly Norman, Member, Jaggd Age Group, fiance
Written By
Last Updated :लॉस एंजिल्स , रविवार, 1 फ़रवरी 2015 (18:14 IST)

मंगेतर पर हमला करने के चलते केली नॉर्मन गिरफ्तार

मंगेतर पर हमला करने के चलते केली नॉर्मन गिरफ्तार - Kelly Norman, Member, Jaggd Age Group, fiance
लॉस एंजिल्स। जैग्गड एज समूह के सदस्य केली नॉर्मन को उनकी मंगेतर की कथित तौर पर पिटाई करने और उन पर हमला करने के चलते गिरफ्तार किया गया है।

ऐस शोबिज की खबर के मुताबिक गायक नॉर्मन अपने पिता को हुई कैंसर की बीमारी के चलते परेशान थे और उनकी मंगेतर उन्हें उनकी शराब पीने की आदत का उलाहना दे रही थी।

उनकी मंगेतर के अनुसार उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी, उन्हें मारा, उनके मुंह में स्कार्फ ठूंस दिया और उसे सगाई की अंगूठी निगलने के लिए मजबूर किया। हालांकि उन्हें जल्दी अस्पताल ले जाया गया। (भाषा)