शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kabul, Afghanistan, Mountain Valley
Written By
Last Modified: काबुल , सोमवार, 2 मार्च 2015 (11:45 IST)

अफगानिस्तान में हिमस्खलन व बाढ़ से 250 मरे

अफगानिस्तान में हिमस्खलन व बाढ़ से 250 मरे - Kabul, Afghanistan, Mountain Valley
काबुल। राजधानी काबुल के करीब एक पर्वतीय घाटी में भीषण हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या 198 पहुंच गई और बुलडोजर तथा अन्य मशीनरी ने सड़कें साफ कीं तथा बचाव दल सुदूरवर्ती गांवों में पहुंचने में सफल रहा। इन गांवों से करीब एक सप्ताह से संपर्क कटा हुआ था।

काबुल से 100 किलोमीटर दूर पंजशीर प्रांत के प्रांतीय पुलिस उपप्रमुख नजीमुददीन खान ने रविवार को कहा कि बचावकर्मियों ने बर्फ हटाकर महिलाओं तथा बच्चों सहित कई शव बरामद किए।

अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि देशभर में हिमस्खलनों तथा बाढ़ से मरने वालों की संख्या 247 हो गई है। (भाषा)