शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. isis-kill-yazidi
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 मई 2015 (10:10 IST)

इस्लामिक स्टेट के दरिंदों ने की 300 यजीदियों की हत्या!

इस्लामिक स्टेट के दरिंदों ने की 300 यजीदियों की हत्या! - isis-kill-yazidi
इराक और सीरिया में मौत का खौफनाक खेल खेलते हुए लाखों बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा जा रहा हैं वहीं इस खौफनाक खेल का सबसे बड़ा शिकार वहां के यजीदी समुदाय को झेलना पड़ा है। ताजा मामले में एक साथ 300 यजीतियों का बेरहमी से कत्ल करने का समाचार है।
इस क्रूर हत्या को उन्होंने एक जेल में अंजाम दिया। आईएसआईएस के आतंकियों ने करीब एक साल से इराक की जेल में बंधक बनाकर रखे गए यजीदी समुदाय के 300 लोगों की आखिरकार हत्या कर दी। इस बीच दरिंदों की गिरफ्त से आजाद हुई लड़कियों ने कुछ हैरतअंगेज खुलासे किए हैं।
 
यजीदी समुदाय के लोगों को इस्लाम में शैतान का उपासक कहा जाता है। आईएस के दरिंदे पिछले एक साल से यजीदी समुदाय के लोगों पर कहर बरपा रहे हैं। इराक के मोसुल में बंधक बनाए गए 300 से ज्यादा यजीदी लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इन लोगों को पिछले साल अगवा किया गया था।
 
सूत्रों के मुताबिक इन पर लगातार इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन जब 300 यजीदियों ने इस्लाम कबूल करने से इनकार कर दिया तो इन्हें इनके कैंप में ही गोली मार दी गई। कुछ ही मिनटों में 300 जिंदा लोगों को लाश में बदल दिया गया। 300 लोगों के खून से मोसुल की जमीन लाल हो गई।
 
यजीदी समुदाय पर जुल्म की एक और तस्वीर सामने आई है। पिछले महीने इस्लामिक स्टेट के शिकंजे से आजाद हुई महिलाओं ने रुह कंपा देने वाली अपनी आपबीती सुनाई।
 
आईएस आतंकियों ने यजीदी समुदाय के 216 लोगों को रिहा किया था। आईएस के कब्जे से आजाद हुई लड़कियों के मुताबिक उन्हें बार-बार गैंगरेप का शिकार बनाया गया। किसी कमरे में नहीं, बंद दरवाजे के भीतर नहीं, बल्कि सरेआम लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया। कभी दो तो कभी तीन-तीन दरिंदों ने उनके साथ बलात्कार किया। उनके अपनों के सामने, बंधकों के शिविरों में उन्हें वहशीपन का शिकार बनाया गया।
 
जुलाई 2014 में इन बंधकों को सिंजर इलाके से बंधक बनाया गया, इसके बाद इन बंधकों को आईएस के दरिंदे अपने इलाकों में ले गए। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग और बच्चे थे। उनके साथ तो सिर्फ मारपीट की गई, उन्हें प्रताड़ित किया गया। लेकिन 55 महिलाएं और लड़कियों के साथ इस्लामिक स्टेट ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। उनके साथ दस महीनों तक गैंगरेप किया गया।
 
बंधक बनाई गई यजीदी लड़कियों में से कुछ को इनाम के तौर पर भी बांटा गया। आईएस के जिस लड़ाके ने ज्यादा दरिंदगी दिखाई, उसे इनाम के तौर पर यजीदी लड़कियों को गिफ्ट किया जाता था। यहां तक कि आईएस की मदद करने वाले अरब कबीलों को भी लड़कियां भेंट की गईं। बार-बार हुए बलात्कार और टॉर्चर की वजह से कुछ लड़कियां मानसिक संतुलन खो चुकी हैं।
साभार : आईबीएन7