शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. IS, terrorism, terrorist organization, British boy JoJo
Written By
Last Modified: रविवार, 28 अगस्त 2016 (22:33 IST)

नीली आंखों वाले 'जोजो' को मां ने बनाया आईएस हत्यारा

नीली आंखों वाले 'जोजो' को मां ने बनाया आईएस हत्यारा - IS, terrorism, terrorist organization, British boy JoJo
लंदन। दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड की केंट काउंटी में 2004 में पैदा हुआ 'जोजो' नीली आंखों का प्यारा का बच्चा था जिसके भविष्य को लेकर उसके पिता ने कई सुंदर सपने देखे थे, लेकिन दुर्दांत आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए 9 मिनट के वीडियो ने उस पिता के सभी सपने चूर-चूर कर दिए।
आईएस ने दरअसल रूह कंपा देने वाला एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें एक ब्रिटिश लड़का और 4 अन्य बच्चे सीरिया में बंदी बनाए गए कुर्द लड़ाकों की क्रूरता से हत्या करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
'डेली मेल' में प्रकाशित रिपोर्ट में दिखाए गए 9 मिनट के इस खौफनाक वीडियो को हाल ही में सीरिया की राजधानी रक्का में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में सेना की वर्दी पहने 5 बच्चे दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने हाथ में बंदूक ले रखी है। माना जा रहा है कि ये लड़के ब्रिटेन, मिस्र, तुर्की, ट्यूनीशिया और उज्बेकिस्तान के हैं।
 
गोरे रंग और नीली आंखों वाले 12 साल के इस ब्रिटिश लड़के की पहचान अबू अब्दुल्लाह अल ब्रितानी के रूप में की गई थी। माना जा रहा था कि यह लड़का युवा ब्रिटिश आतंकवादी अब्दुल्लाह अल ब्रितानी का बेटा हो सकता है जिसने सीरिया में शादी की थी और बाद में एक ड्रोन हमले में मारा गया था।
 
वीडियो देखकर ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने रविवार को यह खुलासा किया कि 12 साल यह लड़का उसका बेटा 'जोजो' है जिसे उसकी ब्रिटिश मां एवं संयुक्त राष्ट्र की वांछित आतंकवादी सैली जोंस अपने साथ सीरिया लेकर चली गई थी। 
 
केंट के सैंथम इलाके की रहने वाली सैली ने 2004 में 'जोजो' को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के बाद सैली ने अपने पति से तलाक लेकर अपने से 20 साल छोटे एक कट्टर मुस्लिम हैकर से शादी कर ली और बेटे का नाम बदलकर 'हम्जा' रख दिया। इसके बाद ये तीनों आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भाग गए।
 
'जोजो' के पिता ने शनिवार रात ही आईएस का वीडियो देखा जिसमें उसका बेटा एक कुर्द लड़ाके की गोली मारकर हत्या कर रहा था। बेटे का 'ब्रेनवॉश' किए जाने से हतप्रभ इस व्यक्ति ने 3 साल से अपने बच्चे को नहीं देखा है। उसका कहना है कि उसके बेटे को उसकी पूर्व पत्नी 47 वर्षीय सैली जोंस ने ही ऐसा बना दिया है।
 
जोजो के पिता ने कहा कि जोजो बहुत शरारती था। वह एक आम बच्चा था। हमेशा कीड़े-मकौड़ों के पीछे दौड़ता रहता था, पार्क जाता था। अब मुझे इन सब बातों को भूलना पड़ेगा। यह बहुत मुश्किल है। मुझे आगे बढ़ना होगा। अपने बेटे को इस तरह देखकर मुझे घृणा हो रही है।
 
जोजो के पिता के एक दोस्त ने बताया कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही सैली ने अपने पति से तलाक ले लिया था। उसने कहा कि जोजो एक खुशमिजाज बच्चा था। वह बहुत ही प्यारा, दूसरों की परवाह करने वाला और संवेदनशील था। उसे देखकर हमेशा खुशी होती थी। मुझे सैली पर बहुत गुस्सा है जिसने एक प्यारे से बच्चे को इस तरह बदल दिया। 
 
उन्होंने कहा कि सैली अक्सर जोजो के पिता को मैसेज भेजती थी कि वह जोजो को इस्लामिक रैली में ले जाएगी और उसे वहीं छोड़ आएगी। अंतत: उसने वही किया। वह जोजो को अपने साथ सीरिया ले गई आईएस का आतंकवादी बनाने के लिए।
 
सैली 2014 में अपने 10 साल के बेटे जोजो को लेकर सीरिया भाग गई थी। उसने 1 साल पहले ही जुनैद हुसैन नामक एक व्यक्ति से शादी की थी और वही सैली तथा जोजो को लेकर सीरिया गया था। पिछले साल अमेरिकी ड्रोन हमले में जुनैद मारा गया था। सैली की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह आतंकवादी के वेश में है।
 
सैली ने इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद अपना नाम बदलकर 'उम्म हुसैन अल-ब्रितानी' कर लिया था। आईएस में शामिल होने वाले सभी ब्रिटिश आतंकवादियों के नाम के पीछे 'अल-ब्रितानी' लगा होता है। 
 
सैली ने एक वीडियो में ओसामा बिन लादेन की तारीफ करते हुए कहा था कि वह भोथरे चाकू से ईसाइयों का सिर कलम करना चाहती है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
चीन में लायनरॉक चक्रवात का खौफ