शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian army
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 जून 2015 (14:04 IST)

सेक्स सर्विस लेने पर सैनिकों पर कार्रवाई!

सेक्स सर्विस लेने पर सैनिकों पर कार्रवाई! - Indian army
नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना अभियान के दौरान यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय सेना ने अपने दो सैनिकों पर कार्रवाई की है। इस मामले एक और सैनिक पर आरोप लगे हैं। इसकी संयुक्त राष्ट्र ने इस संबंध में रिपोर्ट जारी की थी। 
ये दोनों मामले सूडान और कांगो के हैं, जो 2010 और 2013 में सामने आए थे। विदेशी जमीन पर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए इस क्षेत्र में भारतीय सैनिकों की तैनाती सबसे ज्यादा संख्या में है। पैसे देकर सेक्स सर्विस का मामला है। 
 
साल 2008 में भी भारतीय सैनिकों द्वारा शांति सेना मिशन के दौरान पैसे देकर सेक्स सर्विस लेने का ऐसा ही एक मामला सामने आया था। तब इस घटना में कम से कम 10 भारतीय सैनिक शामिल बताए गए थे।
 
रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में यौन दुर्व्यवहार के मामलों में भारतीय सैनिकों के शामिल होने की संख्या सबसे कम है। संयुक्त राष्ट्र के नियमों के मुताबिक शांति सैनिक यौन कर्मियों से पैसे देकर सेक्स सेवाएं नहीं ले सकते हैं। (एजेंसियां)
(फाइल फोटो )