शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Human smuggling
Written By
Last Modified: काठमांडू , शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015 (00:32 IST)

150 रुपए में लड़की बेची, 35 साल बाद मिली सजा

150 रुपए में लड़की बेची, 35 साल बाद मिली सजा - Human smuggling
काठमांडू। नेपाल में एक किशोरी को 150 रुपए एवं एक रेडियो के लिए भारतीय बिचौलिए के हाथों बेचने के 35 साल बाद दोषी महिला को 10 साल की सजा सुनाई गई है।
 
पश्चिमी नेपाल के डाड़ जिले की निवासी केशरी सरकिनी को 1980 में पड़ोस की लड़की को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार जिला अदालत ने मानव तस्करी अधिनियम में दोषी करार देते हुए महिला को 10 साल की सजा सुनाई।
 
जब लड़की को बेचा गया था तब वह 19 साल की थी। लड़की को बेचने की एवज में महिला को 150 रुपए और एक ट्रांजिस्टर मिला था। इस मामले में केशरी सहित तीन लोग दोषी पाए गए थे। इनमें एक की मौत हो गई और दूसरा फरार है। (भाषा)