• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hafiz Saeed slaps Rs 10 crore defamation notice on Pakistan foreign minister
Written By
Last Modified: लाहौर , रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (07:42 IST)

हाफिज सईद ने पाक विदेश मंत्री पर किया मानहानि का दावा, जानिए क्यों...

हाफिज सईद ने पाक विदेश मंत्री पर किया मानहानि का दावा, जानिए क्यों... - Hafiz Saeed slaps Rs 10 crore defamation notice on Pakistan foreign minister
लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा उन्हें ‘अमेरिका का डार्लिंग’ बताने पर उन पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा ठोक दिया।
 
न्यूयॉर्क में ‘एशिया सोसायटी’ के कार्यक्रम में आसिफ ने बीते मंगलवार को हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा को अपने देश के लिए बोझ करार दिया था, हालांकि यह भी कहा था कि पाकिस्तान के पास ऐसी जरूरी पूंजी नहीं है जो इनसे निजात दिला सके।
 
उन्होंने कहा था कि अमेरिका आज जिन आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई के लिए दबाव बना रहा है, वह आज से 20-30 साल पहले तक इन समूहों के साथ ‘डार्लिंग’ जैसा व्यवहार करता था।
 
सईद के वकील ए के डोगर ने विदेश मंत्री को नोटिस भेजा। डोगर ने इस नोटिस में कहा, 'सईद काफी धार्मिक और सच्चे मुसलमान के तौर पर सम्मानित हैं। सईद कभी व्हाइट हाउस के नजदीक तक नहीं गए, खाने और पीने की तो बात ही दूर।'
 
उन्होंने कहा, 'यह जानकर हैरानी हुई कि मेरे देश के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ हाफिज सईद पर शराब पीने का आरोप लगा रहे हैं। इस तरह की जुबान का इस्तेमाल मेरे मुवक्किल के खिलाफ कभी नहीं किया जा सकता।'  (भाषा) 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान खोद रहा था सुरंग, बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता...