शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hacking case : Donald Trump Supported Vladimir Putin
Written By
Last Modified: शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (09:45 IST)

हैकिंग मामले में वाशिंगटन पर कार्रवाई न करने के लिए पुतिन की सराहना की

हैकिंग मामले में वाशिंगटन पर कार्रवाई न करने के लिए पुतिन की सराहना की - Hacking case : Donald Trump Supported Vladimir Putin
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में हुए चुनावों में कथित हस्तक्षेप को लेकर रूस के खिलाफ उठाए गए दंडात्मक कदमों के लिए वाशिंगटन के खिलाफ पलटवार न करने को लेकर वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सराहना की है।
ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया, '(पुतिन द्वारा) तत्काल कोई कदम न उठाने की बेहतरीन सोच...मुझे हमेशा से पता था कि वह काफी समझदार हैं।' पूर्व में रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल जैसे को तैसा की तर्ज पर कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था।
 
नवंबर में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने जीत दर्ज की थी और वाशिंगटन ने रूस पर 'अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास' करने का आरोप लगाया है।
 
पुतिन के अपने विदेश मंत्री ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा बृहस्पतिवार को 35 रूसी खुफिया एजेंटों को निष्कासित करने और अमेरिका में दो रूसी परिसरों को बंद करने के बाद अमेरिका के 35 अधिकारियों को निष्कासित कर जैसे को तैसा जवाब देने की सलाह दी थी।
 
20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने जा रहे ट्रंप लगातार पुतिन की तारीफ करते रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
स्कूल कैब के कंडक्टर ने केजी छात्रा से छेड़छाड़ की, आरोपी गिरफ्तार