शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. France army kills dangerous terrorist in Mali
Written By
Last Modified: मास्को , शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (09:53 IST)

फ्रांसीसी सेना को माली में बड़ी सफलता, खूंखार आतंकी याहिया को मार गिराया

फ्रांसीसी सेना को माली में बड़ी सफलता, खूंखार आतंकी याहिया को मार गिराया - France army kills dangerous terrorist in Mali
मास्को। फ्रांस के साहेल क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख आतंकवादी संगठन ‘ग्रुप टू सपोर्ट इस्लाम एंड मुस्लिम्स (जीएसआईएम)’ के खूंखार आतंकवादी को सेना ने आतंकवाद निरोधक अभियान (ऑपरेशन बरखाने) के दौरान मार गिराया।  
 
फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि फ्रांसीसी सशस्त्र बलों ने 21 फरवरी को माली में टिम्बकटू के उत्तरी क्षेत्र में ऑपरेशन बरखाने के दौरान 11 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में याहिया आबो अल हम्माम शामिल था जो ‘अमीरात ऑफ टिम्बकटू’ नामक आतंकवादी संगठन का संस्थापक था और जीएसआईएम में दूसरे स्थान पर था। उसके दो साथी भी इस अभियान के दौरान मारे गए।
 
रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने साहेल क्षेत्र में फ्रांसीसी सेना के इस सफल अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीएसआईएम के ऐसे खूंखार आतंकवादी की मौत से इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियां कमजोर होगी।
 
जीएसआईएम, जमा नुसरत उल-इस्लाम वा अल-मुस्लिम(जेएनआईएम) के नाम से भी जाना जाता है और यह एक जिहादी संगठन है जो मगरेब और पश्चिमी अफ्रीका में कई हमलों के लिए जिम्मेदार है।
 
फ्रांसीसी सेना का ऑपरेशन बरखाने 2014 से जारी है। माली के अलावा, बुर्किना फासो, चाड, माउरितानिया और नाइजर में भी यह अभियान चल रहा है। 
ये भी पढ़ें
H-1B वीजा में बड़े बदलाव की तैयारी, 90 हजार वीजाधारकों पर पड़ेगा असर