शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Florida
Written By

यह कैसी ट्रेनिंग! यौनांग देखकर बनाओ रिपोर्ट

यह कैसी ट्रेनिंग! यौनांग देखकर बनाओ रिपोर्ट - Florida
फ्लोरिडा। फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में वैलेंसिया कॉलेज में दो अंडरग्रेजुएट छात्राओं को क्लास के दौरान उनके तीन कोर्स इंस्ट्रक्टर ने एक-दूसरे की वैजाइना देखने के लिए बाध्य किया।
 
सलोन डॉट कॉम के मुताबिक तीनों छात्राओं ने बताया कि एक-दूसरे की वैजाइना देखकर उन्हें टेस्ट करने को क्लासरूम ट्रेनिंग का हिस्सा बताया गया। ऐसा करने के बाद उन्हें अपनी रिपोर्ट मेडिकल प्रोसीजर के लिए भेजना था।
 
छात्राओं ने आरोप लगाया उन्हें खुद के यौन अंगों पर बनाई गई रिपोर्ट को आगे भेजना था। ऐसा ना करने पर उनके ग्रेड को कम करने और नौकरी के लिए ब्लैकलिस्ट कर देने की धमकी दी गई थी।
 
लड़कियों ने ऐसा करवाए जाने पर खुद पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। उनके मुताबिक ऐसा करने पर दिमाग पर भी गलत असर पड़ता है। खबर के मुताबिक साथी दोस्तों के बदन की जांच मेडिकल फील्ड में आम है, लेकिन यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने कहा है कि इस प्रैक्टिस में भी चीजों को और पारदर्शी बनाए जाने की जरूरत है।
 
कॉलेज ने दलील दी कि उनके यहां ऐसा काम छात्र की मर्जी से ही होता है। कॉलेज ने ये भी कहा कि छात्रों को बेहतर सोनोग्राफी टेक्नीशियन बनाने के लिए ऐसा करना ‌ही पड़ता है, करना ही चाहिए।