शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. first lady mosque in US
Written By
Last Modified: रविवार, 1 फ़रवरी 2015 (20:37 IST)

केवल महिलाओं के लिए अमेरिका में पहली मस्जिद

केवल महिलाओं के लिए अमेरिका में पहली मस्जिद - first lady mosque in US
लॉस एंजिल्स। लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक ऐसी मस्जिद है, जिसमें पुरुष का प्रवेश वर्जित है और अमेरिका में यह अपनी तरह की संभवत: पहली मस्जिद है।
'द लॉस एंजिल्स टाइम्स' ने खबर दी है कि उद्घाटन नमाज के लिए शुक्रवार को अंतरधर्म पीको यूनियन प्रोजेक्ट के तहत 100 महिलाएं एकत्र हुई और इस तरह अमेरिका में पहली महिला मस्जिद की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य एक ऐसे स्थान पर मुस्लिम महिलाओं को इकट्ठा करने की योजना है, जहां वह सीख सकें और दूसरी महिलाओं से जुड़ सकें।
 
पासाडेना की कार्डियोलॉजिस्ट यास्मीन रूहगे ने कहा, ‘मुस्लिम महिलाओं का कोई फोरम नहीं है। जब हम मस्जिद जाते हैं तो हमें एक तरफ बैठना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि हम बराबर नहीं हैं, लेकिन यहां सभी महिलाएं होने के कारण हमें आपस में बातचीत का मौका होता है।’ 
 
केवल महिलाओं के लिए मस्जिद चीन, चिली और भारत में हैं लेकिन मुस्लिम नेताओं का कहना है कि अमेरिका में यह संभवत: पहली है। (भाषा)