शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Father who gives birth to thousands of children
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 मार्च 2017 (16:20 IST)

संसार का इकलौता पिता, हजारों बच्चों को जन्म देता है

संसार का इकलौता पिता, हजारों बच्चों को जन्म देता है - Father who gives birth to thousands of children
दुनिया में आमतौर पर मादाएं बच्चों को जन्म देती हैं लेकिन समुद्र में पाया जाने वाला प्राणी सी हॉर्स ऐसा इकलौता पिता होता है जोकि एक बार में दो हजार बच्चों को जन्म देता है। चूंकि इसकी आकृति घोड़े जैसी होती है, इसलिए इसे दरियाई घोड़ा भी कहा जाता है। सी-हॉर्स एक बार में दो हजार बच्चों को जन्म देता है।
सी-हॉर्स अपनी इच्छानुसार अपना रंग बदलने में सक्षम होता है। इसकी आंखें एक ही समय में अलग-अलग दिशाओं में काम करती हैं। इसके शरीर में हड्डियां तो होती है लेकिन इसके डैने नहीं होते, इसी वजह से ये मछलियों की अपेक्षा धीमी गति से तैरता है। इसके दांत भी नहीं होते। दुनियाभर में इसकी करीब 3 दर्जन प्रजातियां हैं। इनकी औसत आयु 1-5 वर्ष होती है। 15 से 35 सेंटीमीटर तक लंबा ये सी-हॉर्स लगभग सभी समुद्रों में पाया जाता है। ये छिछले पानी का जीव है।  

इस जीव की सबसे दिलचस्प बात यही है कि नर सी हॉर्स बच्चे को जन्म देता है और मादा सी हॉर्स अपने अंडे नर सी हॉर्स की थैली में डाल देती है। उसके बाद 10 दिनों से लेकर 6 माह की अवधि में बच्चों का जन्म होता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सी-हॉर्स का शिकार बड़ी संख्या में किया जाता है क्योंकि कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इससे दवाएं तैयार की जाती हैं।