शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. EU wants to impose ban on Russia
Written By
Last Modified: ब्रुसेल्स , शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (10:51 IST)

रूस पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में यूरोपीय संघ

रूस पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में यूरोपीय संघ - EU wants to impose ban on Russia
ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ के नेताओं ने आज रूस की ओर से सीरिया के अलप्पों शहर में नागरिकों पर बमबारी किए जाने की आलोचना की और बमबारी न रोकने करने की स्थिति में ब्रिटेन,फ्रांस और जर्मनी मास्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के पक्ष में विचार कर सकते हैं।
 
गुरुवार देर रात बर्लिन में रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद आज ब्रुसेल्स आने पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि वह अलप्पों में बमबारी रोकने की अवधि को बढ़ाने के लिए रूस पर अधिकतम राजनयिक दबाव बनाना चाहते थे। अलप्पों में रूस अस्पताल और नागरिक पर हमले कर रहा है।
 
ओलांद ने कहा कि युद्ध विराम संधि का सम्मान नहीं किया जा रहा है और अलप्पो शहर को बर्बाद करने का इरादा है, इसलिए सारे रास्ते खुले हैं। मास्को और वाशिंगटन के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद वहां 275000 नागरिक फंस गए हैं और कई नागरिक मारे गए हैं। रूस ने संयुक्त राष्ट्र से कहा था कि चार दिनों तक 11 घंटे के लिए पूर्वी अलप्पो में बमबारी रोकी जाएगी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
आईएस के कब्जे से दो भारतीयों को छुड़ाया