• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump Kim Jong Un
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 जून 2018 (17:02 IST)

उत्तर कोरिया के दूतावास में अवैध रूप से घुसने पर 2 पत्रकार गिरफ्तार

उत्तर कोरिया के दूतावास में अवैध रूप से घुसने पर 2 पत्रकार गिरफ्तार - Donald Trump Kim Jong Un
सिंगापुर। उत्तर कोरिया के दूतावास में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में दक्षिण कोरिया के 2 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच शिखर वार्ता के कुछ दिन पहले यह घटना हुई है।
 
 
पुलिस ने शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट में कहा कि कोरियन ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम न्यूज (केबीएस) के लिए काम करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों की उम्र 42 और 45 साल है। दक्षिण कोरिया के 2 अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसमें 31 वर्षीय 1 शख्स केबीएस न्यूज के लिए काम करता है जबकि 29 वर्षीय 1 शख्स समूह का गाइड और दुभाषिया है।
 
पुलिस को गुरुवार को उत्तर कोरिया के दूतावास में अवैध तौर पर लोगों के प्रवेश करने के बारे में सूचना मिली थी। शिखर वार्ता के आयोजन स्थल के आस-पास बहुत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
रिलायंस रिटेल अपनी आक्रामक विस्तार योजना जारी रखेगी