• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Deth body of counselor general, counselor general, embassy officer
Written By
Last Updated : शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (23:28 IST)

काउंसलर जनरल का शव दूतावास अधिकारियों को सौंपा

काउंसलर जनरल का शव दूतावास अधिकारियों को सौंपा - Deth body of counselor general, counselor general, embassy officer
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मरे म्यांमार के काउंसलर जनरल मिस्टर पाई सोई के पार्थिव शरीर को शनिवार को दूतावास के अधिकारियों को सौंप दिया गया जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता ले जाया गया, जहां से उसे म्यांमार भेजा जाएगा।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह में कोलकाता स्थित वाणिज्य दूतावास से अधिकारियों की एक टीम गिरिडीह पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद काउंसलर जनरल के पार्थिव शरीर को कोलकाता ले जाया गया। कोलकाता दूतावास में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और बाद में उसे सम्मान के साथ म्यांमार भेज दिया जाएगा।
 
दूतावास की टीम जब यहां पहुंची, तब मौके पर उपायुक्त उमाशंकर सिंह, पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी. बेरियर, अनुमंडलाधिकारी जाधव विजया नारायण राव और सिविल सर्जन डॉ. कमलेश्वर प्रसाद मौजूद थे। म्यांमार दूतावास के वाणिज्य दूत जा हतूत ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और इसके बाद पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक अपने साथ कोलकाता ले गए।
 
उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर को गिरिडीह जिले के राष्ट्रीय उच्च पथ-2 पर निमियाघाट थाना क्षेत्र में गलागी मोड़ के निकट हुई सड़क दुर्घटना में म्यांमार दूतावास में पदस्थापित काउंसलर जनरल की मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी न्याओ पीये टीन टुंग और वाहन चालक बिपिन सिंह घायल हो गए थे। घायलों का इलाज रांची में चल रहा है। (वार्ता)