• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chinese plane, amphibious plane, China
Written By
Last Modified: बीजिंग , रविवार, 24 जुलाई 2016 (19:15 IST)

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा 'एम्फिबियस विमान'

चीन ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा 'एम्फिबियस विमान' - Chinese plane, amphibious plane, China
बीजिंग। चीन ने वन क्षेत्रों में लगी आग पर काबू पाने और समुद्री मिशनों के लिए काम करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा 'एम्फिबियस विमान' तैयार कर लिया है।
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक, 'एजी-600' नामक इस विमान के निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है और विमान प्रेक्षक इसे चीन के लिहाज से मील का पत्थर मान रहे हैं। एम्फिबियस विमान हवा में उड़ान भरने के साथ-साथ समुद्र में भी चलने में सक्षम होते हैं।
 
विमान बनाने वाली चीन की सरकारी कंपनी एवियशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना (एवीआईसी) के उपमहाप्रबंधक गांग रुगुआंग के अनुसार, लगभग बोइंग 737 के आकार वाला यह विमान अब तक का सबसे बड़ा 'एम्फिबियस विमान है। विमान के विकास और निर्माण के लिए सरकार की अनुमति वर्ष 2009 में मिली थी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
किसान ने ढूंढी 2000 वर्ष पुरानी वस्‍तु, मिला 3330 डॉलर का पुरस्‍कार