शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 सितम्बर 2015 (14:59 IST)

इस शहर में बॉयफ्रेंड शेयर करती हैं लड़कियां

इस शहर में बॉयफ्रेंड शेयर करती हैं लड़कियां - China
दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत का डोनगुआन शहर इन दिनों दुनियाभर में अपनी अनोखी संस्कृति से चर्चा बटोर रहा है। संस्कृति, जो जरूरत को देखते-देखते पनप गई और अब डोनगुआन का हर नागरिक इसे अपना रहा है। लड़‌कियों को बॉयफ्रेंड शेयर करने पर ऐतराज नहीं होता है वरन वे अपने प्रेमियों को अधिकाधिक प्रेमिकाएं रखने को प्रोत्साहित करती हैं और उनकी आर्थिक मदद भी करती हैं। 
मेल ऑनलाइन के लिए क्विन शी लिखती हैं कि इस शहर को दुनिया भर में चीन की ‘सेक्स कैपिटल’ के रूप में पहचाना जाने लगा है। यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड हैं। खास बात यह है कि यह बात किसी से छुपी नहीं है। इसे मैन्यूफैक्चरिंग हब होने के कारण 'वर्ल्ड फैक्ट्री' कहा जाता है और इसका कारण है कि यहां महिलाएं, लड़कियों की तुलना में पुरुष कम हैं जो कि फैक्ट्रियों में काम करते हैं और लड़कियों की मदद से अपना खर्च चलाता है।  
 
शहर में यह आम बात है कि लड़की को यह जानकारी होती है कि वह जिसके साथ रिलेशन में है, वह किसी और के साथ भी नजदीकियां बनाए है, लेकिन कोई इस पर ऐतराज नहीं करता। दरअसल, डोनगुआन में ही देश के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे, आईफोन, आईपैड आदि का उत्पादन होता है।
 
इसके अलावा भी कई अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित उत्पाद यहां तैयार किए जाते हैं, जिनमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं के काम को अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसे में पुरुषों के पास सीमित क्षेत्रों में काम के विकल्प होते हैं, कई को बेरोजगार भी रहना होता है। ऐसे पुरुष महिलाओं के लिए आसानी से समय निकाल लेते हैं। उनके पास लड़कियों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय होता है। 
 
चीन के पीपुल्स डेली ऑनलाइन में विस्तृत रिपोर्ट और तस्वीरें प्रकाशित हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड होना आम बात है। यही नहीं नौकरी ढूंढने के मुकाबले गर्लफ्रेंड खोजना अधिक सरल है। ऐसे पुरुष जो उन फैक्ट्रियों में काम करते हैं, जहां महिलाओं की संख्या अधिक है, वह तो एक के बाद एक कई गर्लफ्रेंड बनाते हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां भी पुरुषों के साथ नजदीकियां बढ़ाने में काफी दिलचस्पी लेती हैं। कोई भी लड़की अपने साथी को अपनी दोस्त के साथ आसानी से शेयर कर लेती है। सिचुआन प्रांत के 25 वर्षीय शियाओ ने बताया कि डोनगुआन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या दोगुने से भी अधिक है। उनके पास अच्छा पैसा है। यहां लड़कियां पैसे नहीं पुरुष में दिलचस्पी लेती हैं। वह अभी बेरोजगार है और उनकी प्रेमिका शियाओ का पूरा खर्च उठाती है।