शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chicken, human, poultry, research, researcher, चिकन, इंसान, पोल्ट्री फार्म, रिसर्च, शोधकर्ता
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 नवंबर 2014 (16:39 IST)

कुछ दिन में इंसान के आकार का होगा चिकन

कुछ दिन में इंसान के आकार का होगा चिकन - Chicken, human, poultry, research, researcher, चिकन, इंसान, पोल्ट्री फार्म, रिसर्च, शोधकर्ता
यह जानकर आपको हैरानी होगी पर यह 100 प्रतिशत सत्य है। जिस तरह से दिन-प्रतिदन पोल्ट्री फार्मिंग विकसित हो रही है। अगर ऐसे ही चलती रही तो एक दिन ऐसा आएगा जब चिकन की संख्या व आकार इंसानों की संख्या व आकार के बराबर होगा।

अलबर्टा विश्वविद्यालय में किए गए शोध के मुताबिक उन्होंने पाया कि सन् 1957 में जहां चिकन का वजन मात्र 0.9 किग्रा हुआ करता था वहीं सन् 2005 में आते आते चिकन सा आकार बढ़कर 4 किग्रा हो गया।

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इस लिहाज से शताब्दी के अंत तक एक चिकन का आकार मानव के आकार के बराबर होगा। वहीं संख्या के आधार पर बात करें तो यहां भी चिकन की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

शोधकर्ताओं का मानना है की जिस रफ्तार के साथ चिकन की बढ़ोतरी हो रही है उससे यह लग रहा है कि शताब्दी के अंत तक चिकन तुर्की की जनसंख्या को पीछे छोड़ते हुए यूरोप की जनसंख्या की बराबरी कर लेगा। एक सवाल जो बहुत महत्वपूर्ण है वो यह है कि जब मानव के आकार का एक चिकन होगा तो इस दुनिया का क्या होगा?