पिज्जा खाने से होता है लेबर पेन!
न्यूयॉर्क। इस शहर में एक स्पेशल पिज्जा पार्लर है जहां ऐसा पिज्जा मिलता है जिसे खाकर प्रेग्नेंट महिलाओं को लेबर पेन शुरू हो जाता है। नॉर्थ कैरोलिना में स्थित 'Buffalo Wing Pizza' इन दिनों चर्चा में है और इसकी वजह भी बड़ी ही अजीबोगरीब है।
पिज्जा खाने के बाद नई-नई मां बनी हेनली स्मीडेल ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ इस पार्लर में पिज्जा खाने गई थी। वहां से आने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें लेबर पेन शुरू होने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। यही नहीं बीते हफ्तों में तीन महिलाओं ने दावा किया है कि ये 'बफेलो विंग पिज्जा' खाकर उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया था।
रेस्टोरेंट के मालिक माइकल एडम्स बताते हैं कि जब पहली महिला ने यह पोस्ट किया कि यहां का पिज्जा खाकर उसे लेबर पेन शुरू हो गया, तो कुछ अन्य महिलाओं ने भी इस बात को माना। वैसे यह कहा जाता है कि स्पाइसी खाने से लेबर पेन हो सकता है, पर ऐसी घटना पहले नहीं देखी गई थी। कुछ भी हो अब इस पार्लर में कई गर्भवती महिलाएं आने लगी हैं।