शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bra and personality
Written By

ब्रा बताती है आपका व्यक्तित्व

ब्रा बताती है आपका व्यक्तित्व - Bra and personality
एक मानव व्यवहार विज्ञानी पैटी वुड का कहना है कि लोगों की चार तरीकों की शख्शियत होती है जोकि उन्हें कोई काम एक अलग तरीके से करने को प्रेरित करती है। इसी तरह से महिलाओं के ब्रा पहनने का तरीका उनके व्यक्तित्व की अंतरंग बातों की जानकारी देता है।
 
पैटी का कहना है कि ब्रा पहनने के चार प्रमुख तरीके हैं और इनमें से प्रत्येक किसी अलग शख्शियत के बारे में बताता है। जो महिलाएं अपनी ब्रा को पीछे की ओर बांधती हैं वे दूसरों को सहारा देने वाली और आज्ञाकारी होती हैं।
 
डेलीमेल डॉट कॉम के लिए एरिका टेम्पेस्टा लिखती हैं कि प्रत्येक सुबह ब्रा पहनना महिलाओं को एक महत्वहीन काम लग सकता है, लेकिन एक मानव व्यवहार विज्ञानी द्वारा किए गए शोध की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह छोटी सी बात बताती है कि आप किस तरह की व्यक्ति हैं।
 
इमोरी यूनिवर्सिटी ऑफ एटलांटा, जॉर्जिया में एक अध्यापक और बॉडी लैंग्वेज और ह्यूमन विहेवियर की जानकारी पैटी वुड एक पुस्तक की लेखिका भी हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक में बताया है कि आप जिस तरह से ब्रा को पहनती हैं, उसे चार विभिन्न प्रकार के लोगों और व्यक्तित्वों से जोड़ा जा सकता है।
 
पैटी ने चार पर्सनालिटी टाइप्स को क्रमश: ड्राइवर्स, इंफ्लूएंसर्स, सपोर्टर्स और केयरफुल करेक्टर्स बताया है। इनमें से प्रत्येक का काम करने का तरीका बहुत अलग होता है। इनकी यह विशेषता छोटे से छोटे काम में भी झलकती है। उन्होंने रेडबुक को बताया कि आप जो भी करते हैं और इसे जिस तरह से करते हैं, यह बातें आपके बारे में एक कहानी बताती हैं। और आपके अंडरगार्मेंट भी इस कहानी का हिस्सा न हों, ऐसा कोई कारण नहीं है।'
क्या आप इस तरह पहनती हैं ब्रा... पढ़ें अगले पेज पर....

उनका कहना है कि जो महिलाएं अपनी ब्रा को पीछे की ओर मजबूती से बांधती हैं वे सपोर्टर्स होती हैं। ऐसे लोग परम्पराओं का पालन करते हैं और उन्हें जो कुछ सिखाया गया है, उसका पालन करती हैं।
 
व्यक्तित्वों को बॉडी लैंग्वेज से पहचानने संबंधी एक लेख में पैटी लिखती हैं कि सपोर्टर्स लोग कोई काम करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करते हैं और वे ब्रा पहनने के लिए आजमाए गए विश्वसनीय तरीके को आजमाते हैं।
 
सपोर्टर्स महिलाओं के बारे में कहा जा सकता है कि वे अच्छी दोस्त, विचारवान और आपकी बातों को गौर से सुनती हैं। उन्हें आपका जन्मदिन हमेशा याद रहता है और अगर आप बहुत दुखी होकर रोने लगें तो आप इनके कंधों पर सर रख सकती हैं। जब आप ब्रा खरीदने बाजार जाती हैं तो ये सपोर्टर्स आपको दूसरी महिलाओं के साथ फिटिंग रूम में मिल जाएंगी। 
...तो आप इंफ्‍लूएंसर्स होती हैं... पढ़ें अगले पेज पर....

दूसरे तरह की महिलाएं ऐसी होती हैं जो कि अपनी पीठ के चारों घुमाकर अपनी ब्रा को बांधती हैं, वे इंफ्‍लूएंसर्स होती हैं। वे इस बात को सुनिश्चित करना चाहती हैं वे हमेशा ही अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में दिखाई दें।
 
ऐसी महिलाएं आमतौर पर बदलाव पसंद नहीं करती हैं और अगर आप को पुराने तौर तरीकों में बदलाव करना हो, तो आपको उन्हें आश्वस्त कराना होता है। इन्हें बदलाव के लिए प्रेरित करना पड़ता है ताकि वे पुराने तरीके फिर न आजमाने लगें। 
 
जो महिलाएं ब्रा को सामने की ओर बांधती हैं और इसे घुमाफिरा कर देखती हैं, ऐसी महिलाओं को इंफ्लूएंसर्स के तौर पर जाना जाता है। यह महिलाएं करिश्माई होती हैं और इस बात को पसंद करती हैं कि उनकी मौजूदगी पर गौर किया जाए। ऐसी महिलाओं द्वारा जब अंडरवियर को चुनने की बात आती है तो ये इनमें चमकीले रंगों और अन्य बातों पर गौर करती हैं। 
यदि इस तरह ब्रा पहनती हैं तो आप ड्राइवर हैं... पढ़ें अगले पेज पर...

पर अगर आप ब्रा को सामने (फ्रंट-क्लैस्पिंग ब्रा) की तरफ कसती हैं तो इसका अर्थ है कि आप एक ड्राइवर हैं जिसे समय नष्ट करने से बहुत नफरत है। ऐसी महिलाएं एक अच्छा हास्य बोध (सेंस ऑफ ह्यूमर) पसंद करती हैं और यह बात भी सुनिश्चित करती हैं कि वे अपने सबसे अच्छे रूप में दिखें।
 
वे इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि ब्रा पहनते हुए कोई हुक न छूटे। इन महिलाओं को चुनौतियां पसंद होती हैं और वे नई-नई चीजों को आजमाना पसंद करती हैं। लेकिन इनमें कमी यह होती है कि ये बहुत जल्दी बोर हो जाती हैं।
 
पैदी ने डेलीमेल से कहा कि ड्राइवर महिलाएं अच्छे ब्रांड्‍स और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली चीजें खरीदती हैं। ऐसे लोगों को सूझबूझ भरे फैसले लेने के लिए भी जाना जाता है और जब वे ब्रा खरीदने जाती हैं तो वे किसी प्रकार का कोई समझौता करने में विश्वास नहीं रखती हैं।
इस तरह की महिलाएं होती हैं केयरफुल करेक्टर... पढ़ें अगले पेज पर....
 

लेकिन, जो महिलाएं अपनी ब्रा को अपने सिर के उपर से नीचे की ओर सरकाने से पहले ब्रा को कसकर देखती हैं, ऐसे लोगों को केयरफुल करेक्टर कहा जाता है। इस किस्म के लोग यह सुनिश्चित करते हैं कि ब्रा समुचित रूप से एडजस्ट हुई है या नहीं और इस बात का वे सतर्कता पूर्वक विश्लेषण करती हैं कि अगर कहीं गड़बड़ी है तो क्या और कैसी है? 
 
ड्राइवर्स के ठीक विपरीत एक करेक्टर को संतुष्ट करने के लिए आपको लम्बी चौड़ी व्याख्या और आंकड़ों से समर्थित प्रमाण देने होंगे, तभी आपकी बात मानी जाएगी।