शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bob dylan, Nobel prize, American songwriter
Written By
Last Modified: रविवार, 11 दिसंबर 2016 (19:46 IST)

'नोबेल' सम्मान को शब्दों में बयां नहीं कर सकता : बॉब डिलेन

'नोबेल' सम्मान को शब्दों में बयां नहीं कर सकता : बॉब डिलेन - Bob dylan, Nobel prize, American songwriter
स्टॉकहोम। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन ने कहा है कि इस सम्मान को वे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। अमेरिका की गीत परंपरा को नए आयाम देने वाले बॉल डिलेन नोबेल पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी गैरमौजूदगी में स्वीडन में अमेरिकी दूत अजिता राजी ने उनका संदेश पढ़ा।
 
डिलेन ने अपने संदेश में कहा कि मैं माफी चाहता हूं कि मैं व्यक्तिगत रूप से यहां नहीं आ सका लेकिन ऐसा प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करते हुए मैं निश्चित रूप से आपके साथ हूं। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होना कुछ ऐसा है जिसकी मैं कभी कल्पना नहीं कर सका। मैंने किपलिंग, शॉ, थॉमस मान, पर्ल बक, अल्बर्ट कैमस, हेमिंग्वे को हमेशा पढ़ा है। 
 
साहित्य के इन महान लोगों की रचनाएं दुनियाभर के स्कूलों, पुस्तकालयों में पढ़ाई जाती हैं और नम्र आवाज में इन्हें पढ़ने से मेरे मन में इनका गहरा प्रभाव पड़ा। अब मैं ऐसी सूची में शामिल हो गया हूं इस अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि इन पुरुषों और महिलाओं ने कभी अपने लिए नोबेल सम्मान के बारे में सोचा था लेकिन मैं मानता हूं कि दुनिया में कभी भी एक किताब या कविता या नाटक लिखने वाला अपने दिल के अंदर यह सम्मान मिलने का राज रखता होगा। यह शायद इतना गहरा होता है कि उन्हें भी नहीं पता होता कि यह है।
 
नोबेल पुरस्कार समारोह में बॉब डिलेन के मशहूर गीत 'ए हार्ड रेंस ए- गोना फॉल' को गाते हुए अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायिका और गीतकार पैटी स्मिथ काफी भावुक हो गईं। इस अवसर पर स्वीडन के सम्राट ने नोबेल पुरस्कार विजेताओं को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा। 
 
इसके बाद दुनिया के शीर्ष बुद्धिजीवियों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पैटी स्मिथ मंच पर आईं। वे बॉब डिलेन का गीत गाते हुए काफी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, मुझे माफ कर दीजिए, मैं काफी भावुक हूं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बदला-बदला होगा 2017-18 का आम बजट