शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. bhagwati agrawal, CNN top ten heroes
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (10:16 IST)

भगवती अग्रवाल सीएनएन के टॉप टेन हीरोज में शामिल

भगवती अग्रवाल सीएनएन के टॉप टेन हीरोज में शामिल - bhagwati agrawal, CNN top ten heroes
वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकी सामाजिक उद्यमी भगवती अग्रवाल वर्ष 2015 के सीएनएन के टॉप टेन हीरोज में शामिल किए गए हैं। उनके द्वारा बनाई गई वर्षा जल संचयन प्रणाली से अब राजस्थान के छह गांवों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
 
सीएनएन ने कहा कि इनमें से प्रत्येक को 10 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। साथ ही इनकी पहचान ‘सीएनएन हीरोज : एन आल स्टार ट्रिब्यूट’ के रूप में की जाएगी। इस कार्यक्रम का वैश्विक स्तर पर प्रसारण किया जाएगा।
 
सीएनएन हीरो का चयन पाठकों के मतों पर किया जाता है। चयनित व्यक्ति को उसके मकसद के लिए एक लाख डॉलर अलग से दिए जाते हैं।
 
अग्रवाल द्वारा तैयार की गई प्रणाली आकाशगंगा कहलाती है। इसमें छतों, गटर, पाइप और भूमिगत जलाशयों का उपयोग किया जाता है तथा जुलाई से सितंबर तक मानसून की वर्षा का संचयन किया जाता है। इस प्रणाली से राजस्थान में पेयजल एकत्र किए जाने में काफी मदद मिल रही है। (भाषा)