• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Another batch of 392 Indians reached India from Sudan
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (20:01 IST)

ऑपरेशन कावेरी : 392 भारतीयों का एक और जत्था पहुंचा स्वदेश, 72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद तेज किए प्रयास

ऑपरेशन कावेरी : 392 भारतीयों का एक और जत्था पहुंचा स्वदेश, 72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद तेज किए प्रयास - Another batch of 392 Indians reached India from Sudan
  • हिंसाग्रस्त सूडान से 392 भारतीयों का एक और जत्था पहुंचा भारत
  • अब तक कुल 998 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है
  • संघर्ष विराम के बाद भारत ने तेज किए प्रयास
नई दिल्ली। Sudan conflict : हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के अभियान 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत वायुसेना के सी-17 विमान से 392 नागरिकों का एक और जत्था शुक्रवार को स्वदेश लौटा। इस अभियान के तहत निकाले गए भारतीय नागरिकों को सूडान से सऊदी अरब के शहर जेद्दा और फिर वहां से भारत लाया जा रहा है। अब तक कुल 998 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, एक और सी-17 विमान से 392 यात्री नई दिल्ली पहुंचे।ऑपरेशन कावेरी के तहत बुधवार को एक वाणिज्यिक विमान से 360 नागरिकों को नई दिल्ली लाया गया था। वहीं दूसरे जत्थे में अगले ही दिन सी-17 ग्लोबमास्टर से 246 नागरिकों को मुंबई लाया गया था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 998 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष चल रहा है। हालांकि दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

ऑपरेशन कावेरी में भारतीय नौसेना के तीन जहाज आईएनएस सुमेधा, आईएनएस तेग और आईएनएस तरकश शामिल हैं। इसके अलावा वायुसेना के दो सी130जे विमान भी इस अभियान में शामिल हैं। भारत ने सूडान की स्थिति को लेकर नई दिल्ली में चौबीसों घंटे चलने वाला एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके अलावा एक नियंत्रण कक्ष पोर्ट सूडान में और एक अन्य सऊदी अरब के शहर जेद्दा में स्थापित किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
गोवा में IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 14 लोग रंगेहाथों गिरफ्तार