शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. American Plane
Written By
Last Modified: टोकियो , बुधवार, 17 दिसंबर 2014 (11:04 IST)

तूफान में फंसा अमेरिकी विमान, इमरजेंसी लैंडिंग

तूफान में फंसा अमेरिकी विमान, इमरजेंसी लैंडिंग - American Plane
टोकियो। जापान में तेज ठंडी हवाओं से उठे भीषण तूफान के चलते यहां से गुजर रहे अमेरिका जा रहे एक विमान को बुधवार को आपात स्थिति में टोकियो हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। इस तूफान में कुछ लोगों को चोटें आई हैं और एक व्यक्ति की हड्डी टूट गई है।
 
विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि अमेरिकी विमान बोइंग (777-200) दक्षिणी कोरिया के इंचियोन से डलास (फोर्ट वर्थ) हवाई अड्डे जा रहा था। रास्ते में जापान से गुजरते समय यहां चल रही तेज ठंडी हवाओं के चलते विमान अचानक नीचे आया और इसमें झटके लगने लगे। इसके तुरंत बाद विमान को आपात स्थिति में टोकियो के नारिता हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।
 
मध्यरात्रि के बाद हुई इस लैंडिंग के बाद एक यात्री ने मीडिया को बताया कि वे खाना खा रहे थे तभी विमान के झटकों से भोजन उछलकर बिखरने लगा। टि्वटर में पोस्ट की गई एक फोटो में विमान के भीतर जगह-जगह भोजन और वाइन के धब्बे दिखाई दे रहे हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायल 4 यात्रियों और चालक दल के एक सदस्य को अस्पताल ले जाया गया। जापानी मीडिया ने जानकारी दी कि एक यात्री की हड्डी टूट गई है। ज्ञात रहे कि विमान में 240 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे। (भाषा)