• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America former us president George Herbert Walker Bush dies at 94
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (11:15 IST)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का 94 साल की उम्र में निधन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का 94 साल की उम्र में निधन - America former us president George Herbert Walker Bush dies at 94
वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार शुक्रवार को उनका निधन हुआ। अप्रैल में पत्नी बारबरा की मृत्यु के एक हफ्ते बाद संक्रमण के साथ एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।


2 जून, 1924 को जन्मे बुश 1989 से 1993 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसीडेंट के रूप में कार्य किया।

उनकी पत्नी बारबरा की मृत्यु इस साल 17 अप्रैल को हुई थी। उनका 73 साल का विवाह यूएस इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले लंबा था। अप्रैल में पत्नी बारबरा की मृत्यु के एक हफ्ते बाद संक्रमण के साथ एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति के तौर पर उनका कार्यकाल 1989-1993 तक था। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने चीन में अमेरिकी राजदूत के तौर पर काम किया था। इसके साथ ही वे आठ वर्षों तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी रहे थे।
ये भी पढ़ें
सिद्धू ने केसीआर और उनके परिवार की तुलना 'अलीबाबा 40 चोर' से की