• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America Chinese goods, President Donald Trump,
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , बुधवार, 1 अगस्त 2018 (18:56 IST)

अमेरिका का चीनी सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क का प्रस्ताव

अमेरिका का चीनी सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क का प्रस्ताव - America Chinese goods, President Donald Trump,
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने शुरू में चीन के सामानों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के बाद अब 200 अरब डॉलर के चीनी सामानों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस योजना से जुड़े एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
अमेरिकी प्रशासन ने 10 जुलाई को कहा था कि चीन से आयात होने वाले हजारों सामानों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जाएगा। यह शुल्क खाद्य पदार्थों, लकड़ी के सामानों, रसायनिक पदार्थों तथा एल्युमीनियम के पदार्थों तक सीमित रहेगा।
 
बढ़ा हुआ शुल्क हालांकि सार्वजनिक टिप्पणी की एक अवधि समाप्त होने के बाद ही लगाया जाएगा। चीनी सामानों पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत करने से विश्व के 2 बड़े आर्थिक देशों के बीच व्यापारिक टकराव बढ़ सकता है। अमेरिकी सरकार ने जुलाई के शुरू में 34 अरब डॉलर के चीनी सामानों के आयात पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इमरान का तीन क्रिकेटरों को न्योता, सबसे पहले बधाई देने वाले गांगुली को नहीं मिला आमंत्रण