रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 84.10 per liter cheapest petrol in Port Blair
Written By
Last Updated : शनिवार, 30 जुलाई 2022 (08:55 IST)

Petrol Diesel Prices : पोर्टब्‍लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 84.10 रुपए प्रति लीटर, जानिए देश के अन्य नगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव

Petrol Diesel Prices : पोर्टब्‍लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 84.10 रुपए प्रति लीटर, जानिए देश के अन्य नगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव - 84.10 per liter cheapest petrol in Port Blair
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़त जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं। आज शनिवार को पोर्टब्‍लेयर में देश का सबसे सस्‍ता तेल मिल रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए लीटर है।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। अगर क्रूड की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 2 डॉलर बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई बढ़कर 98.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
स्पेन में मंकीपॉक्स का कहर, 120 लोग अस्पताल में भर्ती, संक्रमण से पहली मौत