• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. More than 44000 Home Guard posts are vacant in Uttar Pradesh
Last Updated :लखनऊ , शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (22:41 IST)

यूपी होमगार्ड का कितना है वेतन, 44000 से ज्यादा पद खाली

विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के सदस्य इंजीनियर सचिन यादव के प्रश्‍न का उत्‍तर देते हुए मंत्री प्रजापति ने बताया कि राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल

यूपी होमगार्ड का कितना है वेतन, 44000 से ज्यादा पद खाली - More than 44000 Home Guard posts are vacant in Uttar Pradesh
UP Home Guard posts: उत्तरप्रदेश सरकार (UP Government) के होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में होमगार्ड (Home Guard) के 44,927 पद रिक्त हैं। विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के सदस्य इंजीनियर सचिन यादव के प्रश्‍न का उत्‍तर देते हुए मंत्री प्रजापति ने बताया कि राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं जिसके सापेक्ष वर्तमान में 73,421 स्वयंसेवक कार्यरत हैं।ALSO READ: क्‍या UP बनेगा 1 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिया यह जवाब
 
प्रजापति ने बताया कि 44,927 पद रिक्त हैं और रिक्त पदों पर आवश्यकता के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाती है। यादव ने यह प्रश्न किया था कि प्रदेश में होमगार्ड्स के पदों में वृद्धि कर नई भर्ती करने पर सरकार विचार करेगी? यदि नहीं, तो क्यों? सरकार के जवाब से असंतुष्ट सचिन यादव ने पूरक प्रश्न भी किए।
 
हर साल होमगार्ड के 4 हजार पद खाली हो रहे हैं : उन्होंने कहा कि हर साल होमगार्ड के 4 हजार पद खाली हो रहे हैं, अगर इसी अनुपात में होमगार्ड सेवानिवृत्त होते रहे और स्वीकृत पद भी खाली पड़े रहेंगे तो विभाग की स्थिति क्या होगी। सपा नेता ने होमगार्ड को पुलिस के सहयोग में बराबर काम करने वाला सिपाही बताते हुए अपेक्षाकृत उनको मिलने वाले कम वेतन को भी लेकर सवाल उठाए।ALSO READ: UP बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से, 54.37 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
 
होमगार्ड के जवान 918 रुपए प्रतिदिन पा रहे : मंत्री ने सवालों का जवाबों देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने ध्यान दिया है। 27 अगस्त 2018 से पहले होमगार्ड के जवानों को 375 रुपए प्रतिदिन मिलते थे। मुख्यमंत्रीजी ने 375 रुपए से बढ़ाकर इसे 500 रुपए किया। इसके साथ ही 23 सितंबर, 2019 को मुख्यमंत्रीजी ने 600 रुपए प्रतिदिन का मानदेय किया। 2 बार दैनिक भत्ता बढ़ाया और महंगाई भत्ता अनुमन्य किया है। इस समय होमगार्ड के जवान 918 रुपए प्रतिदिन पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्दी के लिए 3,000 रुपए प्रति होमगार्ड दिए जा रहे हैं, पहले होमगार्ड की वर्दी बहुत खराब होती थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta