शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 500 hundred children kills in Yemen war
Written By
Last Modified: दुबई , मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (17:15 IST)

यमन की लड़ाई में 500 बच्चों की मौत

यमन की लड़ाई में 500 बच्चों की मौत - 500 hundred children kills in Yemen war
दुबई। संयुक्त राष्ट्र बाल कल्याण कोष के अनुसार यमन की लड़ाई में मार्च से अब तक 500 बच्चे मारे जा चुके हैं और 10 लाख से अधिक युवक कुपोषण का शिकार होने की स्थिति में पहुंच गए है।
 
इस बीच संयुक्त राष्ट्र के उल्लंघन की जांच की मांग की गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इस संबंध में सऊदी अरब द्वारा पेश प्रस्ताव के उल्लंघन की राष्ट्रीय जांच की मांग की है। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी ने 500 बच्चों के मारे जाने की रिपोर्ट जारी की है।
 
एजेंसी ने कहा है कि पिछले छह महीने में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले देशों के हौती विद्रोहियों के विरूद्ध हवाई हमलों में 505 बच्चे मारे गए और 702 घायल हो गए।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन हमलों के कारण यमन में बच्चों के लिए स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ रही है। रिपोर्ट में सभी पक्षों से स्थिति को और बिगड़ने से बचाने के लिए हिंसा रोकने की अपील की गयी है।
 
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सऊदी अरब के नेतृत्व वाले देशों के हमले के बाद से इस निर्धन अरब देश में अब तक 2300 लोग मारे जा चुके हैं। (भाषा)