• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 12 terrorists killed in Nizer
Written By
Last Modified: नियामे , शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (11:43 IST)

नाइजर में सैन्य कार्रवाई में 123 आतंकवादी ढेर

नाइजर में सैन्य कार्रवाई में 123 आतंकवादी ढेर - 12 terrorists killed in Nizer
नियामे। अफ्रीकी देश नाइजर में एक संयुक्त सैन्य अभियान में पिछले 3 महीने में बोको हराम के 123 आतंकवादी मारे गए तथा हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।
 
नाइजर के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मुस्तफा लेडरु ने शनिवार को बताया कि चाड और नाइजर के संयुक्त बल ने जून में सेना पर अचानक हमले की घटना के बाद बोको हराम के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इस हमले में 30 सैनिक मारे गए थे। नाइजीरियाई आतंकवादी संगठन के साथ संघर्ष में दोनों देशों के 14 सैनिकों की मौत हुई थी और 39 घायल हुए थे।
 
उन्होंने बताया कि इस संयुक्त अभियान में हथियारों और अस्त्र-शस्त्र का भारी जखीरा भी बरामद किया है। इसके अलावा नाइजीरिया सेना ने अन्य अभियान में 4 शहरों पर फिर से अपना कब्जा कर लिया। यहां आतंकवादी घटनाओं में हजारों लोग मारे गए हैं और 24 लाख से अधिक लोग पलायन कर गए हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
उड़ी ब्रिगेड के कमांडर को हटाया