शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Paradise for lovers, kullu, place for lovers, police entry ban
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (15:20 IST)

Paradise for lovers: यहां लव मैरिज करने वालों को मिलती है पनाह, ऐसा है हिमाचल का यह गांव

Paradise for lovers:  यहां लव मैरिज करने वालों को मिलती है पनाह, ऐसा है हिमाचल का यह गांव - Paradise for lovers, kullu, place for lovers, police entry ban
भारत में आज भी प्रेम विवाह या कहें लव मैरिज करने वालों को सुरक्षा या मान्‍यता नहीं मिलती है। कई को भागना पड़ता है तो कुछ की जान तक ले ली जाती है।

घरवाले, पुलिस और बाकी दुश्‍मन भी पीछे पड़ जाते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू में एक गांव ऐसा भी है जहां पूरे देश के प्रेमी युगल सुरक्षि‍त हैं। यहां सिर्फ प्रेम विवाह करने वालों को पनाह दी जाती है और पुलिस की यहां एंट्री अलाउ नहीं है।

यह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बना शंगचूल क्षेत्र है। यहां घर से भागे प्रेमी जोड़ों को आश्रय और सुरक्षा (Paradise For Lovers) दोनों मिलती है।

हिमाचल प्रदेश के शंगचूल महादेव मंदिर में देश भर से भाग कर आए कई प्रेमीजोड़ों को पनाह दी जाती है। उन्हें यहां रहने और खाने के लिए भी दिया जाता है। कोई भी इस मंदिर के अंदर प्रेमी जोड़ों को नुकसान पहुंचाने नहीं आ सकता। इसे घर से भागे प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे सुरक्षित जगह बताया जाता है।

जो भी प्रेमी जोड़ा घर से भागकर इस मंदिर में पनाह लेता है उसकी यहां जमकर मेहमानवाजी होती है। गांव के लोग प्रेमी जोड़ों का खूब सत्कार करते हैं। इसकी ख़ास वजह है। दरअसल, गांव के लोगों का मानना है कि अगर वो प्रेमी जोड़ों को आश्रय नहीं देंगे तो भगवान रुष्ट हो जाएंगे।

मान्यता के मुताबिक़, इस जगह पर पांडव अज्ञातवास के लिए आए थे। तब लोगों ने उन्हें इस मंदिर में छिपाया था। जब कौरव वहां आए तो खुद शंगचूल महादेव ने उन्हें गांव में आने से रोक लिया था। उन्होंने कहा था कि जो उनकी शरण में आए, उसकी वो रक्षा करेंगे।

इसी मान्यता के आधार पर आज भी यहां शरण लेने आए लोगों की रक्षा की जाती है। सदियों से ये परंपरा चल रही है। हर प्रेमी जोड़े को यहां खाना और रहने के लिए जगह दी जाती है। इस गांव में पुलिस की एंट्री पर भी रोक है। गांव में किसी तरह का हथियार लेकर आना मना है। साथ ही यहां कोई ऊंची आवाज में बात भी नहीं करता। ऐसे में प्रेमी जोड़ों के लिए ये बेस्ट जगह है।
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुआ हिमपात, बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर