शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. 10 Most Expensive Virginities Ever Sold
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (11:18 IST)

वे 10 लड़कियां जिन्होंने खुद के कौमार्य को कर दिया नीलाम

वे 10 लड़कियां जिन्होंने खुद के कौमार्य को कर दिया नीलाम - 10 Most Expensive Virginities Ever Sold
प्राचीनकाल से ही किसी लड़की के कौमार्य को सबसे अमूल्य माना गया है। जब तक विवाह न हो तब तक उसका कुमारी बने रहना ही उसके चरित्र की निशानी मानी जाती रही है। कौमार्य भंग होने के संदेह मात्र से ही कोई किसी स्त्री से विवाह नहीं करता है।विवाह बाद यदि यह पता चलता है कि उसने जिससे विवाह किया है उसका कौमार्य भंग है तो विवाह में तलाक की नौबत आ जाती है।

कौमार्य या वर्जिनिटी सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी एक अमूल्य निधि के रूप में देखी जाती रही है और आज भी देखी जाती है। लेकिन आधुनिक युग में अब पिछले कुछ सालों से विदेशों में वर्जिनिटी की नीलामी होते देखी गई है। प्राचीनकाल में लड़कियों को निलाम किया जाता था लेकिन आजकल लड़कियां खुद को नीलाम कर रही है। हालांकि इन लड़कियों ने अपनी कुछ जरूरतों के लिए अपनी वर्जिनिटी निलाम को निलाम किया, तो ‍कुछ ने धनवान बनने के लिए। अब सवाल यह उठता है कि किसने अपनी वर्जिनीटी की सबसे महंगी बोली लगाई, तो आइए जानते हैं, दुनिया की सबसे महंगी वर्जिनिटी किसकी थी।
 
अगले पन्ने पर दसवीं लड़की...
 
 
 

10.रोसी रीड (rosic rcid) : ब्रिटेन के लंदन में रहने वाली रोसी रीड मात्र 18 साल की थी जब उसने 2004 में अपने शरीर की बोली लगाई थी। कहते हैं कि 851307 रुपयों में 44 साल के डिवोर्स्ड इंजीनियर ने उसके कौमार्य को खरीद लिया था।
 
यह भी कहा जाता है कि रोसी का सेक्स के मामले में उसका यह पहला अनुभव था। वैसे, उसकी एक लेस्बियन लवर भी थी। कहते हैं कि उस दिन जब तक रोसी अपने ग्राहक को संतुष्ट करती रही, वह रात भर दरवाजे के बाहर उसका इंतजार करती रही। अगली सुबह दोनों खूब रोए थे। हालांकि उन्होंने अपनी बोली क्यों लगाई थीं?
 
अगले पन्ने पर नौवीं लड़की...
 
 

9.एलीना पर्सिया (alina pcrcca) : रोमानिया की रहने वाली 18 साल की एलीना पर्सिया ने 45 साल के इटैलियन बिजनेसमैन को 8800 पौंड में अपना कौमार्य बेच दिया था। उसने इसका कारण बताया ‍था कि उसे कम्‍प्यूटर की डिग्री पूरी करनी थी। कौमार्य बेचने से पहले उसे दो बार मेडिकल टेस्ट देकर साबित करना पड़ा कि वह कुंआरी है।
 
अगले पन्ने पर आठवीं लड़की...
 

8.यूनिगर्ल (unigirl) : हालांकि अक्सर गरीबी या किसी मजबूरी के चलते ही लड़किया यह करती है। इसी तरह यूनिगर्ल ने भी किया, जबकि उसे यूनिवर्सिटी की फीस भरना थी। वर्ष 2010 में न्यूजीलैंड की इस गरीब छात्रा को अपना कौमार्य नीलामी करने के लिए 1200 ऑफर्स मिले। सबसे ज्यादा बोली थी 32000 डॉलर्स की।
 
अगले पन्ने पर सातवीं लड़की...
 

7.कैथे कॉबलरसन (cathy cobblerson) : अमेरिका में टेक्सास की रहने वाली कैथे कॉबलरसन (24 साल) ने वर्ष 2004 में कौमार्य नीलामी के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिये थे। उसने इबे ऑनलाइन पर अपने कौमार्य की बोली 61,02250 रुपयों में लगाई थी।
 
अगले पन्ने पर छठी लड़की...
 

6.रेबेका बरनार्डो : 18 साल की हाई स्कूल की छात्रा रेबेका ने अपनी मां के इलाज के लिए अपनी वर्जिनिटी नीलाम की। ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के तहत रेबेका बरनार्डो के कौमार्य की बोली 35,000 डॉलर तक पहुंची।
 
कौमार्य बेचने वाली ब्राजील के स्पेच्यू प्रांत की छात्रा रेबेका बरनार्डो का कहना है कि उसकी मां को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा है और वो इलाज के मेडिकल बिल चुकाना चाहती है। लेकिन उसके पास पैसे नहीं है और इसलिए उसने अपनी सबसे कीमती चीज नीलाम करने का फैसला किया है।
 
अगले पन्ने पर पांचवीं लड़की...
 

5.कैटरीना मिग्लोरिनी (catarina migliorini) : ब्राजील की छात्रा कैटरीना मिग्लोरिनी ने 2012 में 20 वर्ष की उम्र में जापान के नात्सू को 7 लाख 80 हजार डॉलर में अपना कौमार्य बेचा। हालांकि यह बड़ा ही अजीब है कि इस व्यक्ति ने बिना कुछ किए कैटरीना को पैसे दे दिए। शायद कुछ सोचा होगा उसने।
 
लेकिन उसकी सोच के विपरित इस लड़की ने 2013 में एक बार फिर अपना कौमार्य नीलाम कर दिया। दिलचस्प बात ये थी कि इस बार लड़की ने शर्त रखी कि सिर्फ शादीशुदा मर्द ही वर्जिनिटी खरीद सकते हैं।
 
अगले पन्ने पर चौथी लड़की...
 

4.एलिजाबेथ रेने (elizabeth raine) 27 वर्षीय छात्रा एलिजाबेथ रेने को पूरी उम्मीद रखी कि उसे अपना कौमार्य बेचने की एवज में कम से कम $400,000 पौंड यानी लगभग तीन करोड़ रुपए तो मिलेंगे ही। लेकिन एलिजाबेथ को $801,000 पौंड मिले।
 
रेने के मुताबिक, 'वर्जिनिटी की नीलामी का प्रमुख मकसद पैसे कमाना है. मुझे अपनी वर्जिनिटी से कोई भावनात्‍मक लगाव न तो था और न है. इसलिए मेरे लिए ऐसा करना बड़ा आसान है. और मैं क्‍यों ऐसा न करूं? यह पैसे कमाने का दमदार और आसान तरीका है।' रेने अमेरिका में मेडिकल स्‍टूडेंट हैं,
 
एलिजाबेथ का कहना है कि ऑनलाइन नीलामी में ज्यादा बोली लगाने वाले शख्स को उसके साथ एक लग्जरी होटल में 12 घंटे साथ बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि वह यह 12 घंटे सिर्फ सेक्स के लिए ही देना चाहती है। उसका दावा है कि उसे किसी ने अबतक न्यूड नहीं देखा है यह मौका उसीको मिलेगा जो उसे मोटी नीलामी के दौरान 12 घंटे के लिए हासिल करेगा।
 
अगले पन्ने पर तीसरी लड़की...
 

3.ग्रेसिला यताको (craciela yataco) : पेरू की मॉडल ग्रेसिला यताको (18 वर्ष) को 2005 में अपनी मां के इलाज और छोटे भाई को सहारा देने के लिए अपना कौमार्य बेच देना पड़ा। ऐसे में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को उसने अपना कौमार्य 1300000 डॉलर में बेचा।
 
अगले पन्ने पर दूसरी लड़की...
 

2.रफ्फैला फीको (raffaella fico) : वर्ष 2009 में इटली की मॉडल और बिग ब्रदर इटली 2008 की प्रतिभागी 20 साल की रफ्फैला फीको ने घर खरीदने और एक्टिंग क्लॉस की फीस के लिए अपना कौमार्य नीलाम कर दिया। कहते हैं कि फीको 1.8 मिलियन डॉलर के बदले अपनी पैंटी उतारने को तैयार थी।
 
अगले पन्ने पर पहली लड़की...
 

1.नताली डायलन (natalie dylan) : अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्‍य के सैनडियागो में रहने वाली नताली डायलन को अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई पूरी करना थी। 22 साल की छात्रा नताली ने अपने कौमार्य को बेचने के लिए इंटरनेट पर बोली लगाई जिसमें तकरीबन 10 हजार पुरुषों ने ऑफर दिए। नताली को लगभग ढाई मिलियन डॉलर यानी करीब 12 करोड़ 15 लाख रुपए तक के ऑफर आए।