• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. crook's slippers opened the secret of the robbery
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (10:10 IST)

बदमाश की चप्पल ने खोला लूट का राज, पुलिस ने किया 2 बदमाशों को गिरफ्तार

बदमाश की चप्पल ने खोला लूट का राज, पुलिस ने किया 2 बदमाशों को गिरफ्तार - crook's slippers opened the secret of the robbery
इंदौर। पुलिस कमिश्नरी के बाद पहली बार शहर ने पुलिस का प्रोफेशनल चेहरा भी देखा। महिलाओं के साथ हुईं सिलसिलेवार लूट की वारदातों में शामिल 2 लुटेरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पड़ताल में जुटी पुलिस जब घटना की कड़ियां जोड़ रही थीं तब फुटेज में दिखी एक बदमाश की चप्पल ने उसे आरोपितों तक पहुंचा दिया।

 
आरोपितों ने रिटायर्ड जज जेएस सेंगर की बहू आराधना सिंह से पर्स लूटने की कोशिश के साथ एक छात्रा और 2 महिलाओं को लूटना भी स्वीकारा है। आरोपित शराब, गांजा और स्मैक के लिए लूटपाट करते थे। दोनों आरोपितों ने दीवार कूदकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की जिसमें उनके हाथ-पैर टूट गए।
 
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों का नाम हर्ष पुत्र अशोक वर्मा निवासी प्रकाशचंद्र सेठीनगर और राज उर्फ गम्मू पुत्र मनोज शर्मा निवासी संजय गांधी नगर है। दोनों पर लूट, चोरी और डकैती के मामले दर्ज हैं। ये मादक पदार्थ और शराब का नशा करते हैं।
 
उन्होंने शिक्षिका किरण देसाई (अनूपनगर) से पर्स छीनने का प्रयास किया। किरण ने पर्स न दिया तो आरोपित उन्हें घसीटते हुए ले गए। इससे वे बुरी तरह जख्मी हो गई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व चप्पल के आधार पर बदमाशों को धर लिया। इन बदमाशों और भी कई महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
ये भी पढ़ें
डेल्टा और ओमिक्रॉन मिलकर बना सकते हैं नया सुपर वैरिएंट, मॉडर्ना के CMO ने दी चेतावनी