dharma sangrah
Fri, 27 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. कविता : दोपहर में धूप

कविता : दोपहर में धूप

poem
राजकुमार कुम्भज

दोपहर में धूप, दोपहर की धूप में बारिश
बारिश में लड़की, लड़की का एकांत
 
एकांत में लड़की, लड़की भीगती हुई
भीगते हुए एकांत में, भीगती हुई लड़की
भीगती हुई लड़की में, भीगता हुआ एकांत
एकांत में बारिश, बारिश में धूप
 
बारिश में दोपहर, बारिश में दोपहर की धूप
दोपहर की धूप में बारिश, 
 
बारिश की दोपहर में लड़की
दोपहर में धूप।
ये भी पढ़ें
गोद में गांव, शहर बने स्मार्ट