मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poem

हिन्दी कविता : प्रकृति के बाराती

हिन्दी कविता : प्रकृति के बाराती - Poem
पहाड़ों पर टेसू रंग बिखेर जाते 
लगता पहाड़ ने बांध रखा हो सेहरा 
घर के आंगन में टेसू का मन नहीं लगता 
उसे सदैव सुहाती पहाड़ की आबों हवा
 
मेहंदी की बागड़ से आती महक 
लगता कोई रचा रहा हो मेहंदी 
पीली सरसों की बगि‍या 
लगता जैसे शादी के लिए 

बगिया के हाथ कर दिए हो पीले 
भवरें-कोयल गा रहे स्वागत गीत
दिखता प्रकृति भी रचाती विवाह
उगते फूल आमों पर आती बहारें 
 
आमों की घनी छांव तले 
जीव बना लेते शादी का पांडाल 
यही तो है असल में 
प्रकृति के बाराती 
 
नदियां कल-कल कर 
उन्हें लोक गीत सुनाती 
एक तरफ पगडंडियों से 
निकल रही इंसानों की बारात 
 
सूरज मुस्काया 
बसंत के कानों में धीमे से कहा 
लो आ गई एक और बारात 
आमों के वृक्ष तले पांडाल में 
 
हिन्दी कविता : बाराती 
 
पहाड़ों पर टेसू रंग बिखेर जाते 
लगता पहाड़ ने बांध रखा हो सेहरा 
घर के आंगन में टेसू का मन नहीं लगता 
उसे सदैव सुहाती पहाड़ की आबों हवा
 
मेहंदी की बागड़ से आती महक 
लगता कोई रचा रहा हो मेहंदी 
पीली सरसों की बगि‍या 
लगता जैसे शादी के लिए 
 
बगिया के हाथ कर दिए हो पीले 
भवरें-कोयल गा रहे स्वागत गीत
दिखता प्रकृति भी रचाती विवाह
उगते फूल आमों पर आती बहारें 
 
आमों की घनी छांव तले 
जीव बना लेते शादी का पांडाल 
यही तो है असल में 
प्रकृति के बाराती 
 
नदियां कल-कल कर 
उन्हें लोक गीत सुनाती 
एक तरफ पगडंडियों से 
निकल रही इंसानों की बारात 
 
सूरज मुस्काया 
बसंत के कानों में धीमे से कहा 
लो आ गई एक और बारात 
आमों के वृक्ष तले पांडाल में
ये भी पढ़ें
परीक्षा में क्या खाएं क्या न खाएं, युवाओं के लिए 10 टिप्स