शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Justice, court, defamation, politics

ये बनावटी मानहानियां, ये बनावटी माफीनामे

ये बनावटी मानहानियां, ये बनावटी माफीनामे - Justice, court, defamation, politics
तू दे मुझको गालियां,
में तुझ पर मानहानि का केस करूं। 
(तू बन रामलीला का रावण,
मैं मंच पर राम का भेस धरूं।।)
 
टीवी/ अखबार भरे होंगे
हमारी सनसनियों से, चर्चों से। 
न्यायालयों के समय ज़ाया होंगे,
तो हों, जन-धन के खर्चों से।। 
 
जब सनसनियां खतम हो जायेंगी,
जनता का ध्यान बंट जायेगा। 
आपस में सुलह कर लेंगे हम 
तो अपना क्या घट जायेगा।।
 
पर अब समझ लिया है जनता ने-
 
ये मानहानि के प्रकरण सब 
राजनीतिक धींगा-मस्ती हैं। 
जनता को मूर्ख बनाने की 
आपस की नूरा-कुश्ती हैं।।
 
मान-अभिमान, मान-मनौवल, मान हानि 
मानद-पद, मान-देय ये सब 
अब शब्द हैं राजनीतिक गलियारों के। 
हो गए बिदा ये शब्द सभी 
सामान्य-जन की जीवन-धारों से।।
 
राजनीति वाले इन्हें गले लगाए हुए 
अपनी गफलत में जी रहे हैं। 
आम-जन तो अपनी धुन में खोए 
जीवन का चाक गरेबां सी रहे हैं।।