kalsarpa dosh calculator
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Indian Action

हिन्दी कविता : अब ऐसा शुभ काम करो...

Indian Action
सफल इरादा वे करते हैं,
हम तो केवल पछताते हैं।


 
घात लगाए वे रहते हैं,
मेरे सैनिक मारे जाते हैं। 
 
मुंह बंद कर चुप मत रहिए, 
जल्द ही उनका संहार करो। 
जड़ से उनका अंश मिटा दो, 
अब ऐसा शुभ काम करो।
 
उनके मुल्क के अंदर अब, 
आतंकी पूजे जाते हैं। 
घात लगाए वे रहते हैं, 
मेरे सैनिक मारे जाते हैं।
 
अब ऐसा नियम बनाओ,
देश के अंदर घुस न पाए। 
अगर गलती से आ भी जाए, 
तो जिंदा बच के जा न पाए।
 
जो मेरे देश के लोगों का आ,
सुख-चैन मिटाते हैं,
घात लगाए वे रहते हैं, 
मेरे सैनिक मारे जाते हैं। 
 
ये भी पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर हाइकू रचना...