गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. आलेख
  4. Ntoham National Award
Written By

मीनाक्षी स्वामी के उपन्यास 'नतोहम्' को राष्ट्रीय पुरस्कार

मीनाक्षी स्वामी के उपन्यास 'नतोहम्' को राष्ट्रीय पुरस्कार - Ntoham National Award
सुपरिचित उपन्यासकार मीनाक्षी स्वामी के उपन्यास 'नतोहम्' का चयन अखिल भारतीय  स्व. ब्रजकिशोर कुलश्रेष्ठ उपन्यास पुरस्कार के लिए किया गया है। अखिल भारतीय साहित्य  परिषद की जयपुर इकाई द्वारा जयपुर में आयोजित समारोह में मीनाक्षी स्वामी को 14  अप्रैल 2018 को पुरस्कारस्वरूप 21 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
 
मीनाक्षी स्वामी के उपन्यास 'नतोहम्' को पूर्व में भी साहित्य अकादमी, मप्र के अखिल  भारतीय राजा वीरसिंह देव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अटलबिहारी बाजपेयी  हिन्दी विश्वविद्यालय, भोपाल के बीए के पाठ्यक्रम में भी 'नतोहम्' को शामिल किया गया  है।
 
सिंहस्थ के वैश्विक पर्व पर केंद्रित बहुचर्चित उपन्यास 'नतोहम्' भारतीय संस्कृति के विराट  वैभव के दर्शन कराता है। इसमें भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के सभी पहलुओं पर  वैज्ञानिक चिंतन है। उपन्यास के विलक्षण कथा संसार के नायक एल्विस के साथ पाठक  शिप्रा के प्रवाह में प्रवाहित होता है, डुबकी लगाता है।
 
भारतीय संस्कृति व अध्यात्म की खोज में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह अप्रतिम  उपहार है।