• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. हिन्दी दिवस
  4. विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम और इतिहास
Written By WD Feature Desk

विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम और इतिहास

hindi diwas
hindi diwas
World Hindi Day 2024 Theme and History : प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है जबकि भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। विदेशों में भारतीय दूतावास पर विश्‍व हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन होते हैं। सभी सरकारी ऑफिस में हिंदी में कार्यक्रम आयोजित होते हैं। विश्‍व हिंदी दिवस को संपूर्ण विश्व के अधिकतर देशों में मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम और इतिहास।
 
विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम:- इस बार 2024 विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन का फोकस 'हिंदी- पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना' विषय पर केंद्रित है।
When is Hindi Day
When is Hindi Day
विश्व हिंदी दिवस का इतिहास:-
  • पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुआ था।
  • इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। 
  • विश्‍व हिंदी दिवस को मनाने की औपचारिक घोषणा 2006 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने की थी।
  • 2006 के बाद से हर साल यह दिवस विश्‍व स्‍तर पर बनाया जा रहा है। 
  • नॉर्वे में पहला 'विश्व हिंदी दिवस' भारतीय दूतावास ने मनाया था। 
  • इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बहुत धूमधाम से मनाया गया था। 
  • फिलहाल भारत समेत पोर्ट लुईस, स्पेन, लंदन, न्यूयॉर्क, जोहानसबर्ग जैसे देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है।
  • आज भी हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं। 
  • दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है। जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्‍त है। 
  • विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है।
  • विश्व में अनुमानित रूप से करीब 43 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं।
  • अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्‍त अरब साउथ अफ्रीका, अमीरात, युगांडा, और मॉरीशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है। 
  • साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिंदी शब्दों को शामिल किया गया था।
  • हिंदी अंग्रेजी के साथ भारत की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह आधिकारिक तौर पर 1949 में भारत गणराज्य की भाषा बन गई।
  • हिंदी आठवीं अनुसूची की भाषा के साथ अनुच्छेद 351 हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देशित करता है।
ये भी पढ़ें
विश्व हिन्दी दिवस 2024 कब है, क्या है इसका महत्व