गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. World Mental Health Day 2024 Date
Written By WD Feature Desk
Last Updated : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (10:30 IST)

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जानें क्या है 2024 की थीम

World Mental Health Day: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, जानें क्या है 2024 की थीम - World Mental Health Day 2024 Date
Highlights 
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम क्या है?
  • 10 अक्टूबर को कौनसा दिन मनाया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाना क्यों जरूरी है।
10 October World Mental Health Day : हर साल विश्वभर में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस या मानसिक दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य मेंटल हेल्थ या मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष यह दिन गुरुवार को पड़ रहा है। यहां हम वर्ष 2024 में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की थीम के बारे में भी जानेंगे। 
 
आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। और इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। वर्तमान समय में भागदौड़ वाली जिंदगी में तनावरहित जीना बहुत ही मुश्किल हो गया है। 
 
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे, जानें इतिहास : इसके इतिहास के बारे में जानें तो वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाने की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी। दरअसल, उस समय के संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने दुनियाभर में इस दिवस को मनाए जाने की सलाह दी थी और स्वास्थ्य संघ की पहल पर ही पहली बार इस दिवस को मनाया गया था। तब से यह दिवस अब दुनियाभर में मनाया जाने लगा। 
 
आज हर एक व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान है और चिंताओं के साथ ही अपना जीवन जी रहा है। जिसका असर मनुष्य के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक पड़ता है, अत: व्यक्तियों के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसीलिए मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों को तनावरहित जीवन देकर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु जीने में मदद करना इस दिन का मुख्य उद्देश्य है।
 
अत: मानसिक बीमारियों से बचाव के लिए यह अतिआवश्यक है कि आप अपने तनाव को नियंत्रित करें। तथा इस बात को समझें कि तनाव लेने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही ज्यादा तनाव लेने के कारण आपको चिड़चिड़ापन, अधिक गुस्सा आना, नींद न आने की समस्या, सिर दर्द, अकेले रहने जैसी अन्य कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। 
 
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2024 की थीम क्या है : आपको बता दें कि इस साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम- 'मेंटल हेल्थ एट वर्क' (Mental Health At Work) तय की गई है, जो काम की जगह और कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ के बीच अच्छे संबंधों को बनाने पर जोर दे रही है। जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा वर्क-लाइफ को बैलेंसिंग बनाने पर फोकस करने पर बढ़ावा देना है।
 
मानसिक बीमारियों से बचाव के लिए क्या करें : * तनाव को नियंत्रित करें। * प्रोफेशनल डॉक्टर का सहारा लें। * अकेले न रहें। * नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। * योग का सहारा लें। * मेडिटेशन को अपनाएं। * व्यस्तता भरे दिनचर्या से खुद के लिए समय निकालें। * पोषक तत्व वाले भोजन को जीवन का हिस्सा बनाएं। * हमेशा खुश रहें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 
 
 
 
ये भी पढ़ें
डाक दिवस पर रोचक वार्तालाप