शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Tips For Dengue
Written By

क्या आपको है डेंगू बुखार? 5 बचाएंगे खतरे से

क्या आपको है डेंगू बुखार? 5 बचाएंगे खतरे से - Tips For Dengue
डेंगू को एक खतरनाक बुखार कहा जाता है, जो मच्छरों के काटने से होता है। अगर आप इसकी चपेट में आ गए हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इसके खतरों से बच सकते हैं। जानिए - 
 
1 सबसे पहले तो यह ध्यान रखें कि इससे बचने का सबसे बेहतर तरीका है, इससे सतर्क रहना। इसलिए बारिश के मौसम में जलजमाव न होने दें और मच्छरों से शरीर को सुरक्षित रखें।
 
2 अगर आप इस बुखार की चपेट में आ गए हैं, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। आप जितना हाइड्रेट रहेंगे, उतनी ही आपके ठीक होने की संभावना अधिक होगी। बकरी का दूध भी इसमें लाभकारी माना गया है।
 
3 आराम करने में कोताही न बरतें, क्योंकि इस समय आपको आराम की बहुत आवश्यकता होगी। डॉक्टर ये जरूरी टेस्ट करवा लें, ताकि आपको बुखार की स्थिति का पता चल सके, बुखार किस स्तर पर है उसके अनुसार आप इलाज बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
 
4 मेथी का पानी पीना इस समय आपके लिए फायदेमंद होगा, जो आपको स्वस्थ रखने में मददगार होगा। चाहें तो मेथीदाने का पाउडर लें या फिर मेथी के पत्तों को पान में भिगोकर इस पानी को पिएं।
 
5 पपीते के पत्तों का रस डेंगू से बचने का एक आसान तरीका है। इसका सेवन ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में सहायक है, साथ ही बुखार के कारण होने वाली समस्याओं को भी यह कम करता है।