शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. these things may cause death if eaten raw
Written By निवेदिता भारती

सावधान, यह 7 पौष्टिक चीजें बन सकती हैं आपकी मौत का कारण, जानिए कैसे...

सावधान, यह 7 पौष्टिक चीजें बन सकती हैं आपकी मौत का कारण, जानिए कैसे... - these things may cause death if eaten raw
7 ऐसी चीजें जो हैं बेहद हेल्दी लेकिन इन्हें कच्चा खा लेने से हो सकती है मौत
 
आप अपनी डाइट को लेकर सचेत हैं। सोच समझकर ही कुछ भी मुंह में डालते हैं। कई जगह से आपको खबर है कि कई चीजों की पौष्टिकता बरकरार रहती है लेकिन ये क्या? इन चीजों को भूलकर भी मुंह में न डालें वर्ना होगा ऐसा असर कि होश उड़ जाएंगे। ये शाकाहारी बेहद हेल्दी चीजें कच्ची खाने पर ले सकती हैं आपकी जान। जानिए कौन सी हैं ऐसी चीजें कच्चा खाना आपकी आखिरी गलती साबित हो सकता है। 
 
1. जायफल : नटमेग या जायफल में मायरिस्टिसिन होता है। इस मसाले का थोड़ा सा हिस्सा खाने पर आपके सोचने समझने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। आपको जो लगेगा वह हकीकत नहीं होगा। 5 ग्राम जितनी कम मात्रा खाने से ही आपके मसल्स अकड़ सकते हैं।   
 
2. राजमा : जहां राजमा चावल सारे देश के पसंदीदा डिश में से एक है, वही राजमा का कच्चा खाना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कच्चे राजमा में साइनाइड होता है। जब राजमा को कच्चा ही पीसा जाता है तो हाइड्रोजन साइनाइड बन जाता है, ये आपके स्वास्थ्य के लिए भयंकर खतरनाक हो सकता है। 

 
3. आलू : कोई कच्चा आलू खाले तो मौत हो जाएगी ऐसा नहीं खा जा रहा है। आपको ध्यान देना है कि आलू का रंग कैसा है। आलू अगर हरा होने लगे तो इसमें जहरीले तत्व आ चुके हैं। यह ग्लाएकोलकलोइड के कारण होता है। यह आपके शरीर के लिए खतरनाक है। अगर आलू हरे हो गए हैं तो उन्हें न खाएं। 
 
4. काजू : कच्चे काजू में उरूशिओल होता है जो इंसानी शरीर के लिए जहर के समान है। आपको आप बाजार से जो काजू खरीदकर लाते हैं वो कई सफाई प्रक्रियाओं से गुजरकर आपके पास पहुंचते हैं। आप ऐसे काजू ही चुनें जिन पर रेडी टू कंज्यूम लिखा हो। 
 
5. बादाम : बादाम हर दिन आप कभी दूध में या कभी मिठाई में या गलाकर खाते हैं। इन्हें खाते रहें, इनसे आपको कोई खतरा नहीं। खतरनाक ऐसे बादाम होते हैं जो कच्चे हैं और स्वाद में कड़वे हैं। इनकी कडवाहट इनके जहरीले होने की निशानी है। इनकी कडवाहाट साइनाइड के कारण होती है। इन्हें न खाएं। 

 
6. सेबफल के बीज : हर रोज नहीं दिन में कई बार खा लें सेब लेकिन जो बात ध्यान रखने लायक है वह यह है कि इसके बीज को फेंकना न भूलें। आप बाहर से ज्यूस पीते हैं ध्यान दें वे कहीं बीज न पीस दें। सेब के बीज साइनाइड लिए होते हैं और आपके लिए बेहद खतरनाक हैं। 
 
7. लौकी : लौकी का ज्यूस, सलाद में लौकी बड़ी हेल्दी, रूक जाइए! लौकी अगर कच्ची खाना है तो पहले इसे 
टेस्ट करें। अगर इसका स्वाद कड़वा है तो तुरंत फेंक दें। यह जहरीली हो चुकी है क्योंकि इसमें कुकर बीटल नाम का बैक्टेरिया है। आप फिर भी इसे खाते हैं तो जान पर बन आएगी। जान जा भी सकती है।