शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Snoring
Written By

खर्राटों से छुटकारा पाएं, यह सटीक उपाय आजमाएं

खर्राटों से छुटकारा पाएं, यह सटीक उपाय आजमाएं - Snoring
दिनभर की थकान के बाद आपके शरीर को कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद चाहिए होती है, ताकि उसे आराम मिले और अगले दिन की शुरूआत उर्जा के साथ कर सकें। लेकिन कई बार कुछ कारणों के चलते आप अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते, जिसमें प्रमुख कारण है, खर्राटे...। जब बिस्तर पर आपका साथी या परिवार का कोई सदस्य जोर जोर से खर्राटे ले रहा हो, तब तो समझो पूरी रात नींद में व्यवधान होता है और आप ठीक से नहीं सो पाते। अगर आप परेशान हैं इन खर्राटों से, तो जानिए यह आसान उपाय - 
 
खर्राटों से बचने के लिए रात के वक्त आपको अपने खानपान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जिसमें खास तौर पर कुछ चीजों से परहेज करना होगा, ताकि आपकी श्वास नली में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, वायु का आवागमन ठीक ढंग से हो सके और नींद में खर्राटे आपसे दूर रहें।
 
रात के वक्त इन चीजों के सेवन से बचें - 
1/ डेयरी उत्पाद 
2/ मैदे की बनी हुई तथा मीठी चीजें 
3/ अत्यधिक चॉकलेट 
4/ अधिक तेल मसाले से बने पदार्थ
5/ तली हुई चीजें 
6/ बाजार में उपलब्ध तैयार खाद्य पदार्थ 
7/ अल्कोहल 
 
अब जानिए खर्राटों की मुख्य दवा, जो आपकी नाक, फेफड़ों को साफ रखकर खर्राटों से बचाने में आपकी मदद करेगी और आपको भरपूर नींद लेने में मदद करेगी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए - 
 
 गाजर-  4  
 सेबफल- 1 
 नींबू और अदरक 
 
बस अब इन चारों को एक साथ मिक्सर या ब्लेंडर में पीस कर जूस बना लें। इस जूस को प्रतिदिन पीने से, आपके खर्राटों में कमी आएगी, और आप चैन की नींद ले सकेंगे। 
ये भी पढ़ें
अखरोट से कोलेस्ट्रॉल होगा कम सिर्फ 4 घंटे में