• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Ramman treatment of diabetes
Written By
Last Modified: मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (18:12 IST)

Health Tips: डायबिटीज का रामबाण इलाज है ये 3 प्रयोग, डॉक्टर की सलाह से जरूर करें

Diabetes Care tips
Diabetes ka ilaj: डायबिटीज यानी मधुमेह या शुगर। यह एक गंभीर रोग है। खून में ग्लूकोज की अधिकता का अर्थ है कि आपको डायबिटीज हो गई। शरीर में शुगर लेवल के असंतुलित होने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक जैसे रोग होते हैं। हमारे शरीर को मात्र 5 ग्राम शुगर की जरूरत है परंतु हम चावल से 50 ग्राम, गेहूं से 60 ग्राम और चीनी से 100 ग्राम से अधिक शुगर लेते हैं। आओ जानते हैं डायबिटीज से कैसे निजात पा सकते हैं।
 
त्याज्य पदार्थ- चाय, कॉफी, दूध, कोल्ड्रिंक, मैदा, बेसन, बैंगन, समोसे, कचोरी, पोहे, पिज्जा, बर्गर आदि।
 
इस तरह के खाने से होते हैं अधिकतर रोग : गेहूं, चीनी, सपेद चावल, दूध, मछली, मीट, सोयाबीन, अंडा, जंक फूड, फास्ट फूड, चाय, कॉफी, पनीर, मैदा, बेसन, कोल्ड ड्रिंक, चिकन, मिठाई, नूडल्स, सॉफ्ट ड्रिंक, स्टेरॉयड युक्त प्रॉडक्ट, फ्रोजन फूड, फ्रीज में रखा खाना, बासी खाना, डंबा बंद फूड, पेस्टिसाइड फूड आदि।
 
इंटरमिटेंट फास्टिंग :-
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग का सबसे लोकप्रिय तरीका 16:8 है।
  • इसमें 16 घंटे उपवास करते हैं और 8 घंटे खाते हैं।
  • जैसे यदि आप रात को 8 बजे भोजन करते हैं तो फिर अगले दिन सुबह 12 बजे बाद ही भोजन करें।
  • इस बीच आपको कुछ भी नहीं खाना या पीना है। 
  • सुबह पानी, नारियल पानी या सब्जी का ज्यूस पी सकते हैं। 
  • ऐसा करने लगेंगे तो शरीर स्थित नया-पुराना भोजन पूर्णत: पचकर बाहर निकलने लगेगा।
  • इससे ग्लूकोज का लेवल संतुलित होकर डायबिटीज को कंट्रोल रखने में आसानी होगी।
  • इसे निरंतर रखते हैं तो दवा या गोली खाएं बगैर आप डायबिटीज से निजात पा सकते हैं।
Diabetes Care tips
पैदल चलना :-
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिसर्च के अनुसार करीब 1 मील यानी 1.6 किलोमीटर चलने में करीब 55 से 140 कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यह आपकी वॉक की स्पीड पर निर्भर करता है। टहलना या दौड़ना नहीं पैदल चलान होगा। इससे आपको डायबिटीज के रोग में लाभ मिलेगा।
  • प्रतिदिन पैदल चलने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है जिसके कारण डाइबिटीज होने की संभावनाएं कम हो जाती है। डाइबिटीज होने का मूल कारण शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अधिक हो जाना होता है, और यह ग्लूकोज पैदल चलने से संतुलित मात्रा में रहता है।
 
कड़वी चीजों का प्रयोग:-
  • जामुन, करेला, मैथी दाने और नीम की पत्तियां आदि का सेवन करते रहें। 
  • यह भी कहा जाता है कि जामुन की गुटली के पाउडर का उपयोग डाइबिटीज के लिए होता है। 
  • करेले का प्रयोग : एक किलो करेले को मिक्सर में पीसकर उस पेस्ट को एक भगोने में डालकर उसमें थोड़ा पानी डालें और उसमें अपने पैर रख लें। यह प्रयोग तब तक करें जब तक की आपके मुंह का स्वाद भी कड़वा न होने लगे। ऐसा कहते हैं कि इससे डायबिटीज में लाभ मिलता है।
 
योगासन : इसके अलावा आप चाहतें तो कुर्मासन योग और मंडूकासन योग नियमित करें जो पैंक्रियास को सक्रिय करके ग्लूकोज के लेवल के संतुलित बनाए रखते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
फ्रेंडशिप डे : बेस्ट फ्रेंड में होते हैं ये 10 गुण