मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. desi ghee recipe and health benefits
Written By

जानिए घर पर देसी घी बनाने की विधि और 8 कमाल के फायदे

जानिए घर पर देसी घी बनाने की विधि और 8 कमाल के फायदे - desi ghee recipe and health benefits
घर पर दूध की मलाई से घी बनाते हुए अधिकांश लोगों ने देखा होगा। अगर आपने कभी घर पर देसी घी नहीं बनाया हैं तो हम आपको बता रहे हैं शुद्ध-देसी घी बनाने की आसान सी विधि और साथ ही जानिए इसके सेवन से होने वाले कमाल के सेहत फायदे।  
 
देसी घी बनाने का विधि -
 
*दूध पर जमी मलाई को एक अलग पतीले में इकट्ठा कर लें।
*अब इसे तब तक फेंटे जब तक यह सफेद मक्खन के रूप में तबदिल न हो जाए।
*इस मक्खन को कढ़ाई में हल्की आंच पर पकने दें और बीच-बीच में पलटते रहें।
*कुछ ही देर बाद घी ऊपर आजाएगा और मक्खन का चूरा पककर कढ़ाई में नीचे रह जाएगा।
*अब एक साफ बरतन में देसी घी को छान लें।

 
देसी घी के इस्तेमाल से होने वाले सेहत फायदे -
 
1 इसमें सैच्यूरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे होते हैं, यहां तक की ये मक्खन से ज्यादा बेहतर है।
2 देसी घी में ओमेगी-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं।
3 यह आसानी से पच जाता है और कोलेस्ट्रॉल संबंधित परेशानियों को खत्म करता है।
4 इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते है।
5 देसी घी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर आसानी से सोखता है।
6 यह कब्ज होने पर आराम देता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
7 इसमें एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते है।
8 देसी घी के सेवन से बाल और त्वचा चिकनी और मुलायम होती है।
 
ये भी पढ़ें
हिन्दी कविता : हारना