शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. benefits of red tea made of pomegranate peel
Written By

हर सुबह की ताज़गी के लिए रेड टी, फायदे हैं अनमोल

हर सुबह की ताज़गी के लिए रेड टी, फायदे हैं अनमोल - benefits of red tea made of pomegranate peel
अगर आप ग्रीन टी को सबसे अधिक हेल्दी समझ रहे हैं तो आप ज़माने से पीछे चल रहे हैं। दुनिया आगे बढ़ गई है और आपको खबर भी नहीं। अब ज़माना आ गया है रेड टी का। तेज़ी से लोगों की पहली पसंद बनती रेड टी आपकी किचन का हिस्सा जितनी जल्दी बने उतना बेहतर है। 
 
इसके फायदे तुरंत जानिए और पता कीजिए इसे बनाना कैसे है। आपकी अच्छे स्वास्थ्य की ग्यारंटी है यह रेड टी।
 
कैसे बनती है रेड टी 
 
आपको अनार पसंद हैं? कितने  टेस्टी होते हैं और शायद ही कोई ऐसा हो जिसे अनार के फायदे नहीं पता। अगर आप भी अनार करते हैं पसंद तो आपको रेड टी शर्तिया पसंद आएगी। रेड टी बनती ही अनार के छिलकों से है। आपका सुपरफूड तैयार है।  
 
जानकारों के अनुसार फलों के छिलकों में बहुत अधिक न्यूट्रिंएट्स होते हैं। कई फलों के छिलकों को खाना आसान नहीं। अनार के छिलके फेंकने के बजाय उनकी टी बना लें। इसके लिए अनार के छिलकों को सुखाकर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। जब टी बनाना हो इस पाउडर का इस्तेमाल करें। 
 
एक चम्मच अनार के छिलकों के पाउडर को नॉर्मल चाय की तरह पानी में उबालें। कुछ मिनिट तक पकाने के बाद, छानकर शहद और नीबू मिलाकर धीरे धीरे चुस्की लेते हुए पीएं। फायदे क्या होंगे आगे दिए जा रहे हैं। 
 
रेड टी के फायदे
 
1. इससे पाचन सुधरता है : रेड टी के लिए एकदम सही समय है भोजन के बाद। 
2. हार्ट बीमारियों का खतरा कम : यह एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है। दिल का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
3. उम्र बढ़ना धीमा होता है : एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करने के कारण इससे उम्र धीरे धीरे बढ़ती है। 
4. कैंसर का खतरा कम होता है : अनार की ही तरह यह टी बेहद काम की है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण कैंसर की संभावना कम हो जाती है।