गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 7 health benefits of mango fruit
Written By

गर्मियों में खूब खाएं आम, सेहत को होंगे ये अनमोल फायदे

गर्मियों में खूब खाएं आम, सेहत को होंगे ये अनमोल फायदे - 7 health benefits of mango fruit
गर्मियों का खास फल है आम, इसे फलों का राजा कहा जाता है। आम की कई किस्में आती हैं, साथ ही आम का इस्तेमाल सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक आदि के रूप में भी किया जाता है। आम के सेवन से कई सेहत फायदे होते हैं, आइए, जानते हैं उन्हीं के बारे में - 
 
1 कैंसर से बचाव
ऐसा माना जाता है कि आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारी से बचाने में फायदेमंद है। 
 
2 आंखें रहती हैं चमकदार
आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, जो आंखों की सेहत के लिए वरदान समान है।
 
3 कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल 
आम में फाइबर और विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
 
4 त्वचा के लिए है फायदेमंद
आम के गुदे का पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है और त्वचा पर होने वाले संक्रमण से भी बचाव होता है। 
  
5 पाचन क्रिया करें ठीक 
आम में ऐसे कई एंजाइम्स पाए जाते हैं जो भोजन को जल्दी पचाने में सहायक होते है।
 
6 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं 
आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। 
 
7 गर्मी से बचाव
गर्मियों में एक गिलास आम का पना पीकर दोपहर में बाहर निकलने पर लू लगने की आशंका कम हो जाती है। साथ ही आम के पने को पीने से शरीर में पानी के स्तर बना रहता है।
 
ये भी पढ़ें
Chattrapati Shivaji Maharaj: बहुमुखी प्रतिभा के धनी छत्रपति शिवाजी महाराज