मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Food For Increase White Blood cells
Written By

व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 आहार, आप भी जानिए

व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 आहार, आप भी जानिए - 5 Food For Increase White Blood cells
लाल रक्त कोशिकाओं की तरह ही सफेद रक्त कोशिकाएं भी शरीर और सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये 
आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं और आपको संक्रमण से बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। जब भी रक्त में इन कोशिकाओं की कमी होती है, तो आपकी प्रतिरोधकता कम होने लगती है। 
 
जानिए वे कौन सी डाइट है,  जो रक्त में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाने में मदद करती हैं। ये रही वे 5 चीजें -  
 
1 विटामिन सी -  विटामिन सी न केवल व्हाइट ब्‍लड सेल्स को सही तरीकेसे काम करने में मदद करता है बल्कि इनकी संख्या को भी बढ़ाता है। इसलिए ही इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बीमार होने से बचे रहते हैं। 
 
2 लहसुन - इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीवायरल गुण व्हाइट ब्लड सेल्स निर्माण में मदद करते हैं और हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत कर बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। 
 
3 ग्रीन टी - इसमें मौजूद विटामिन सी, पॉलीफिनॉल के साथ-साथ अन्य एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में  मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं तथा व्हाइट ब्‍लड सेल्स को बढ़ाते हैं।
 
4 जिंक - जिंक की कमी से ही सफेद रक्त कोशिकाओं में कमी आती है, जबकि जिंक युक्त आहार का सेवन व्हाइट ब्‍लड सेल्स की संख्या बढ़ाने में मददगार है। इसलिए जितना अधि‍क हो सके, अपने आहार में जिंक को शामिल करें। 
 
5 दही - रोजानाद दही का सेवन करने से व्हाइट ब्‍लड सेल की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रतिरोध‍क क्षमता भी बढ़ती है। यह एंटीबायोटिक की तरह काम करता और रोगों से लड़ने में मदद करता हैं।