• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 10 health benefits of radish
Written By

memory power increase food मूली से होगी याददाश्त मजबूत, जानिए 10 फायदे

memory power increase food मूली से होगी याददाश्त मजबूत, जानिए 10 फायदे - 10 health benefits of radish
मूली (radish) की सेवन सर्दी के मौसम में जरूर करना चाहिए। इससे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इतना ही नहीं मूली को मेमोरी पावर इनक्रीस फूड भी कहा जाता है। यह एक सीजनल सब्जी है और ठंड के मौसम में अधिक फायदा करती है। इतना ही नहीं सीजनल सब्जी खाने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं। 
 
तो आइए जानते हैं याददाश्त मजबूत करने वाली मूली खाने के 10 बेहतरीन फायदे-
 
1. सर्दी के दिनों में मूली खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे आप जल्‍दी सर्दी-खांसी की चपेट में नहीं आएंगे।
 
2. इसका सेवन करने से दिल का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद एंथेसरइनिन होता है जो दिल की बीमारी के स्‍तर को कम करता है।
 
3. मूली का ठंड में सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। और डाइजेशन आसानी से होता है।
 
4. डायबिटीज के मरीज भी मूली का सेवन कर सकते हैं। यह ब्‍लड शुगर की मात्रा को कम करती है। हालांकि हाई ब्‍लड शुगर होने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए। या डॉक्‍टर की सलाह से ही सेवन करें।
 
5. अगर आपको भूख नहीं लगती है तो मूली का सेवन करें। इससे भूख बढ़ती है।
 
6. अनिद्रा की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो ठंड में मूली का सेवन जरूर करें।
 
7. मूली का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। क्‍योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।
 
8. दांत अधिक पीले हो रहे हैं तो मूली के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन पर नींबू  का रस डाले और दांतों पर घिसे। इससे पीलापन खत्म हो जाएगा।
 
9. मूली का नियमित सेवन करने से किडनी और लिवर भी स्वस्थ रहते हैं। अपच की समस्या भी दूर होती है।
 
10. शारीरिक थकान होने पर मूली का रस पीना फायदेमंद है। इसे गरम कर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर गर्म पानी से गरारे करें। इससे काफी आराम मिलता है। और गले में आ रही सूजन भी कम होग जाएगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Radish
ये भी पढ़ें
क्या अमरबेल से दूर हो जाता है गंजापन?